Spread the love

एक्सपायरी डेट के बिस्किट, सरसों तेल, पान चटनी, टोस्ट एवं अन्य किराना खाद्य सामग्री मात्रा 20 किलो का मौके पर किया गया विनष्टीकरण

दमोह : कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत डी.ओ. खाद्य सुरक्षा प्रशासन राकेश अहिरवाल के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा अधिकारी माधवी बुधौलिया द्वारा हटा तहसील के ग्राम हिनौता कलां में फुटकर किराना दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण कार्यवाही में पन्ना रोड, हिनौता कलां स्थित रमेश किराना, दीपक किराना, जय जगदीश किराना, पुराना बाजार स्थित आकाश साहू किराना, जगन्नाथ साहू किराना सहित अन्य किराना दुकानों का निरीक्षण किया गया। उक्त किराना दुकानों में विक्रय हेतु संग्रहित वेफर कंफेक्शनरी के नमूनें जांच हेतु लिए गए। इन खाद्य पदार्थों  के नमूनों को गुणवत्ता परीक्षण हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

            मौके पर आकाश साहू किराना में संग्रहित एक्सपायरी डेट के बिस्किट, सरसों तेल, पान चटनी, टोस्ट एवं अन्य किराना खाद्य सामग्री मात्रा लगभग 20 किलो बाजार मूल्य 5200 का मौके पर विनष्टीकरण किया गया। सभी किराना दुकानदारों को एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री का संग्रह एवं विक्रय नहीं करने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *