Spread the love

ए.डी.एम. और तहसीलदार ने किया शिविर का निरीक्षण

दमोह : जनपद पंचायत जबेरा की ग्राम पंचायत परस्वाहा में मुख्यमंत्री जन कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई और हितग्राहियों से आवेदन लिए गये। अपर कलेक्टर मीना मेंस्राम, तहसीलदार जबेरा सोनम पांडे ने आयोजित मुख्यमंत्री जन कल्याण शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित हितग्राहियों से चर्चा कर जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने आग्रह किया। उन्होंने सभी विभागीय कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा डोर टू डोर सर्वे करें एवं हितग्राहियों को अधिक से अधिक संख्या में शासन की जनकल्याणकारी योजना का लाभ दिलाए। शिविर में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के 16 आवेदन, राजस्व विभाग 2, महिला एवं बाल विकास 3, मत्स्य पालन एवं मछुआ विकास विभाग 4, श्रम विभाग संबल कार्ड कर्मकार मंडल के 5 आवेदन सहित 27 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका मौके पर निराकरण किया गया।

            इस दौरान पटवारी राजेश सिंह, नोडल अधिकारी उपयंत्री नितेश असाटी, मत्स्य निरीक्षक ऋषि ओम तिवारी, सरपंच किशोर सिंह, सचिव विजय पटेल सहित शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व, पशुपालन, महिला बाल विकास मत्स्य विभाग कर्मचारी की उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *