Spread the love

स्वास्थ्य परीक्षण शिविर अधिकारी-कर्मचारियों के साथ आमजन के लिये भी

उपभोक्ता दिवस, किसान सम्मेलन, सुशासन दिवस जनहित और जनकल्याण के कार्यक्रम

दमोह : कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने जिले के आमजन से कहा है मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान 11 दिसंबर से लेकर 26 जनवरी 2025 तक संचालित किया जा रहा है, प्रदेश और जिले में लगातार इसके अंतर्गत शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में भारत सरकार द्वारा सुशासन सप्ताह मनाया जा रहा है जो कि 24 दिसंबर तक चलेगा। इसके अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है,  यह पूरा सप्ताह आगे आने वाला है, इसमें अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

            कलेक्टर श्री कोचर ने कहा 19 दिसम्बर से 22 दिसम्बर तक तथा 24 दिसम्बर को स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन जिला अस्पताल में किया जाएगा और खासतौर से इसमें आंख से संबंधित रोग, अस्थि रोग और क्षय रोग, इन तीन रोगों पर प्रमुखता से ध्यान केन्द्रित करके स्वास्थ्य परीक्षण लोगों का किया जाएगा। केवल यह तीन रोग आँख से संबंधित रोग, दूसरा अस्थि यानी हड्डी से संबंधित रोग और तीसरा टीबी यानी क्षय रोग, इन तीन से संबंधित स्वास्थ्य परीक्षण लोगों का किया जाएगा, तो इन शिविरों का लाभ सभी उठाये।

            कलेक्टर श्री कोचर ने कहा 23 दिसम्बर को केन-बेतवा लिंक परियोजना के अंतर्गत एक बड़ा कार्यक्रम हटा तहसील के ग्राम रनेह में होने जा रहा है और इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहेंगे। मंत्रीगण, सांसद, विधायकगण, जिला पंचायत अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष सभी जनप्रतिनिधिगण और बीजेपी जिलाध्यक्ष सहित सभी लोग इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। केन-बेतवा लिंक परियोजना का जो लाभ जिले को मिल रहा है कार्यक्रम में किसानों के साथ और हितग्राहियों के साथ चर्चा की जाएगी और बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर श्री कोचर ने कहा इसी प्रकार 23 दिसम्बर को भारत सरकार के निर्देशानुसार गुड गवर्नेंस डे मनाया जा रहा है और गुड गवर्नेंस डे में यहाँ पर किसी रिटायर्ड आई.ए.एस. अधिकारी या आई.ए.एस. अधिकारी, विशेष रूप से ऐसे अधिकारी जो की पहले इस जिले में कलेक्टर रह चुके हो उनको आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया है, इस संबंध में आगे की जानकारी शीघ्र ही आप सभी तक पहुंचाई जाएगी। वह कार्यक्रम सुशासन दिवस के रूप में मनाएंगे।

            कलेक्टर श्री कोचर ने कहा 24 दिसम्बर को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस है, तो उस दिन कलेक्ट्रेट परिसर में एक बड़ा कार्यक्रम होगा, जिसमें विभिन्न उपभोक्ता वस्तुओं के संबंध में जागरूकता से संबंधित शिविर लगाए जाएंगे, प्रशिक्षण दिए जाएंगे और डेमॉन्स्ट्रेशन यानी प्रदर्शन किए जाएंगे यथा-दूध में मिलावट है कि नहीं, यह कैसे नापा जाता है आदि। इसी दिन यहां पर जनकल्याण शिविर भी है, मेरा सभी से आग्रह है अधिक से अधिक संख्या में इस शिविर का लाभ लें। इसके अलावा 24 दिसंबर को ही कलेक्ट्रेट परिसर में ही अधिकारी-कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी आयोजित किया जाएगा, यह शिविर केवल अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए जो कलेक्ट्रेट और कलेक्ट्रेट परिसर में काम करते है, उनका स्वास्थ्य परीक्षण स्वास्थ्य विभाग के द्वारा किया जाएगा।

            उन्होंने कहा 25 दिसंबर को कलेक्ट्रेट परिसर में एक बड़ा किसान सम्मेलन हो रहा है और इसके अंतर्गत किसानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, किसानों से जुड़ी नई-नई तकनीक और नए-नए उपकरण, कृषि से जुड़े और बीज, खाद इन सब चीजों के बारे में यहाँ पर डेमॉन्स्ट्रेशन किया जाएगा, प्रशिक्षण दिया जाएगा और किसानों को नई-नई तकनीक से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा 26 दिसंबर को हर ब्लॉक में मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के अंतर्गत हर विकासखंड में एक मेगा शिविर का आयोजन किया जायेगा। इसी के परिप्रेक्ष्य में 26 दिसंबर को एक मेगा शिविर दमोह ब्लॉक का कलेक्टर कार्यालय परिसर में लगाया जाएगा।

            कलेक्टर श्री कोचर ने सभी से आग्रह करते हुये कहा है कि इन सभी कार्यक्रम का अधिक से अधिक लाभ लें, खासतौर से स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, जो कि आम जनता के लिए भी है, कर्मचारियों- अधिकारियों के लिए भी है। इसके अलावा उपभोक्ता दिवस का कार्यक्रम, किसान सम्मेलन, सुशासन दिवस का कार्यक्रम यह सारे कार्यक्रम जनहित और जनकल्याण के कार्यक्रम हैं। सभी जनप्रतिनिधिगण भी इसमें भाग लेंगे, आप सभी भी इन कार्यक्रमों में अनिवार्य रूप से भाग लेकर अपनी समस्याओं का निदान करायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *