
हटा। आदर्श प्रजापति समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री ठाकुरदास प्रजापति द्वारा पूर्व जिला अध्यक्ष मूलचंद प्रजापति व जिला कमेटी की सहमति से शुक्रवार को राजेंद्र प्रसाद बर्दिया को दमोह जिले के अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। राजेंद्र को जिला अध्यक्ष बनाए जाने के उपरांत कमेटी के सदस्यों ने हटा के चंडी जी मंदिर पहुंचकर माता का आशीर्वाद लेकर अध्यक्ष का फूल मालाओं से स्वागत कर बधाई शुभकामनाएं दी। बधाई देने वालों में पूर्व अध्यक्ष मूलचंद प्रजापति, हरलाल वेद्य दमोह, बलराम प्रजापति पटवारी फुटेरा, गुड्डा माते फुटेरा, गणेश प्रजापति, उमाशंकर प्रजापति, बद्री प्रजापति हटा, बिहारी प्रजापति हटा, यशवंत प्रजापति बनगांव, संदीप प्रजापति दमोह, लंकेश प्रजापति नरसिंहगढ़, राजेश बर्दिया, रमेश प्रजापति बांदकपुर, उमेश प्रजापति लोको सहित समाज के अन्य लोगों ने बधाई शुभकामनाएं दी।
