
पटेरा । जिला प्रशासन आनंद विभाग दमोह एक दिवसीय आनंद अल्प विराम परिचय कार्य शाला पथरिया में जिला कलेक्टर सुधीर कोचर, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी अर्पित वर्मा, नोडल अधिकारी डॉ कीर्तिकाम दुबे के निर्देशन में तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पटेरा, नोडल अधिकारी आनंद विभाग रमेश व्यास द्वारा जनपद पंचायत पटेरा के सभागार में आयोजित की गई। आयोजन में विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक प्रार्थना हमको मन की शक्ति देना से, मन विजय करें से किया गया। रमेश व्यास द्वारा प्रतिभागियों का परिचय लेते हुए उनकी अपनी खूबियां और एक पसंद के बारे में चर्चा की गई। अतुल तिवारी द्वारा आनंद विभाग की वीडियो के माध्यम से आनंद विभाग के विभिनन कार्यक्रमों व आयोजनों के बारे में जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनर श्रीमती ऊषा व्यास व कमलेश शुक्ला द्वारा विभिन्न सत्रो को आयोजित किया गया। इन सत्रों द्वारा स्वयं के जीवन में झांकने और स्वयं से बात स्वयं की करने के आनंद विभाग के इन सत्रों आगे भी जुड़ने और आयोजित करने का निवेदन आवेदन के लिए प्रतिभागियों ने गहरी रुचि ही जागृत नहीं की बल्कि इन कार्यक्रमों में आयोजन हेतु निवेदन भी किया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों के लिए सहभागिता प्रमाणपत्रों का वितरण किया गया। अतुल तिवारी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
