Spread the love

5 लाख के बिल भुगतान के लिए कमीशन के रूप में मांगे थे रुपए
दमोह ! जिले के पटेरा जनपद में पदस्थ जनपद सीईओ बीएस रावत को मंगलवार सुबह सागर लोकायुक्त टीम ने 20000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है बताया गया है कि यह है रिश्वत की मांग उन्होंने कुटरी ग्राम पंचायत के सरपंच से की थी जिसकी शिकायत लोकायुक्त में की गई थी और जिसकी तस्दीक के बाद लोकायुक्त ने पूरी तैयारी करते हुए कल सुबह रिश्वत लेते सीईओ को पकड़ा !
इस संबंध में ग्राम पंचायत कुटरी के सरपंच रामकुमार मिश्र ने बताया कि वह पिछले 2 साल से जनपद के चक्कर काट रहे थे क्योंकि बाउंड्री वॉल निर्माण का मूल्यांकन नहीं हो पा रहा था जिसके कारण करीब 5 लाख रुपए का पेमेंट अटका हुआ था वहीं जनपद सीईओ की ओर से उसे राशि को जारी करने के एवज में 15 से 20% कमिशन की मांग की जा रही थी !
लोकायुक्त डीएसपी मंजू सिंह ने बताया कि सरपंच मिश्रा ने 18 दिसंबर को सागर लोकायुक्त कार्यालय में आकर शिकायत दर्ज कराई थी कि जनपद सीईओ भूर सिंह रावत के द्वारा बाउंड्री बाल निर्माण का भुगतान नहीं किया जा रहा था और रिश्वत की लगातार मांग की जा रही थी इसके अलावा शिकायत में यह भी कहा गया था कि जनपद सीईओ किसी भी ग्राम पंचायत के निर्माण कार्य के बिलों के भुगतान करने के बदले में 10 से 15% की राशि कमीशन के रूप में लेते हैं जिससे कई ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव परेशान है !
जब लोकायुक्त टीम ने इस शिकायत की तस्दीक की तो यह सही पाया गया जिसके बाद लोकायुक्त टीम पटेरा पहुंची!
सरपंच से 20 हजार में सौदा होने के बाद सुबह सरपंच ने जैसे ही सीईओ को रुपए दिए तो मौके की ताक मे खड़ी लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ लिया उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है इस मामले में यह भी बताया गया है कि जनपद सीईओ रावत पटेरा के साथ-साथ हटा जनपद सीईओ के प्रभार में भी है !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *