दमोह : प्रदेश सरकार के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री श्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने भदभदा रोड स्थित मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के कार्यालय पहुंचकर पूजा अर्चना कर अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया।राज्यमंत्री श्री लोधी ने निगम के वरिष्ठ अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और आगामी कार्ययोजना की समीक्षा की। राज्यमंत्री श्री लोधी ने इस दौरान अधिकारियों को निर्माण कार्यों और निगम द्वारा संचालित होटलों से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के एमडी टी इलैया राजा समेत अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

