
वोटर हटाने और वोटर जोड़ने का काम किया जा रहा
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर ऑपरेशन लोटस चलाने का आरोप लगाया है। केजरीवाल ने दावा किया है कि नई दिल्ली सीट पर 15 दिसंबर से ऑपरेशन लोटस चला रही है। केजरीवाल से दावा किया कि बीजेपी चुनाव जीतने के लिए हर तरह के हथकंडे अपना रही है। मेरे नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी का ऑपरेशन लोटस 15 दिसंबर से चालू है। इन 15 दिनों में, उन्होंने करीब 5,000 वोट हटने और 7,500 वोट जोड़ने के लिए आवेदन दिया है।
उन्होंने कहा, नई दिल्ली में एक लाख 6 हजार वोट हैं। एक लाख 6 हजार वोट में से अगर 5 प्रतिशत वोट यह डिलीट करवा रहे हैं और साढ़े सात वोट जोड़ रहे हैं, तब फिर चुनाव कराने की जरूरत क्या है। यह सरेआम बदमाशी हो रही है।
केजरीवाल ने दावा किया कि बीजेपी मौजूदा वोटर के नाम कटवा रही है। नई दिल्ली विधानसभा सीट पर 29 अक्टूबर से 14 दिसंबर तक 900 वोट कटने के लिए आवेदन दिए गए। 15 दिसंबर से आज तक 5000 वोट डिलीशन के लिए आए। 19 दिसंबर को यानी एक दिन में ही डेढ़ हजार वोट डिलीशन के लिए आए। केजरीवाल ने कहा, जो लोग वोट काटने का आवेदन कर रहे हैं वह कौन हैं और किसके इशाके पर से सारा काम हो रहा हैं।
वहीं वोट जोड़ने के मामले में कहा, जब चुनाव आयोग ने दो महीने तक घर-घर जाकर वोट बनाए तब अब 15 दिनों में 10 हजार वोटर कहां से आ गए, जिनके वोट बनवाए जा रहे हैं। बीजेपी बाहर से लोगों को लाकर उनका फर्जी वोटर कार्ड बनावा रही है।
इसके साथ उन्होंने अधिकारियों को आगाह किया है। केजरीवाल ने कहा कि आप पर दबाव बढ़ने वाला है, लेकिन कोई भी गलत काम करने से पहले यह सोच लेना कि आज नहीं तब कल सरकार बदलेगी लेकिन फाइलें और आपके साइन वहीं रहने वाले है। कोई किसी से नहीं पूछेगा कि किसके कहने पर किया था, आखिर में पकड़े आप जाओगे। केजरीवाल ने कहा, बीजेपी 15 दिसंबर से तीन हथकंडे अपना रही है। पहला वोट कटवाओं, दूसरा फर्जी वोट जुड़वा और तीसरा लोगों में पैसे बांटो। बीजेपी वाले खुलेआम पैसे बांट रहे हैं। देश ने पिछले 70 सालों में इतनी बेशर्मी और नंगापन नहीं देखा होगा।
