Spread the love

नए साल के मौके पर शिरडी में पहुंचे 6 लाख श्रद्धालु
शिरडी। शिरडी के साईं बाबा के भक्त देश-विदेश से उनके दर्शन के लिए आते हैं। पुराने साल को विदाई देने और नए साल के मौके पर लाखों भक्त शिरडी पहुंचे। इन भक्तों द्वारा साईं के चरण में दिल खोलकर दान दिया गया। साईं संस्थान के अनुसार पिछले 9 दिनों में श्रद्धालुओं ने अलग-अलग तरीके से 16 करोड़ 61 हजार रुपये का दान दिया है। आपको बता दें कि शिरडी के साईं बाबा के भक्त देश-विदेश में हैं। इस कारण यहां आने वाले भक्तों की संख्या काफी होती है और इन भक्तों द्वारा दान भी किया जाता है। कुछ भक्त सोने और चांदी के आभूषण चढ़ाते हैं। कुछ भक्त नकद में दान करते हैं। इस बीच नए साल के स्वागत के लिए शिरडी में साईं बाबा के दर्शन करने आए भक्तों ने साईं बाबा को खूब दान दिया है। अभी भी भक्तों की भीड़ है और दान देने का सिलसिला जारी है। साईं संस्थान के अनुसार पिछले 9 दिनों में साईं बाबा के दर्शन करने आए भक्तों ने 16 करोड़ 61 लाख 80 हजार रुपये का दान दिया है। यह दान 25 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच दिया गया है। इसके अलावा भक्तों की भीड़ आज भी जारी है और दूर-दूर से भक्त साईं बाबा के दर्शन के लिए आ रहे हैं। इससे दान में और बढ़ोतरी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। बताया गया है कि 25 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच करीब 6 लाख से ज्यादा भक्तों ने साईं दर्शन का लाभ उठाया। साईं बाबा को दी गई दान पेटी में 6 करोड़ 12 लाख रुपए मिले। जबकि डोनेशन काउंटर पर 3 करोड़ 22 लाख रुपये जमा हुए हैं। वहीं ऑनलाइन दान चेक, डीडी, मनीऑर्डर, डेबिट क्रेडिट कार्ड के माध्यम से 4 करोड़ 65 लाख रुपये प्राप्त हुए। जबकि 54 लाख 50 हजार रुपये मूल्य का सोना और 9 लाख 93 हजार रुपये मूल्य के चांदी के आभूषणदान के रूप में मिले हैं। वहीं पेड डोनेशन पास के जरिए 1 करोड़ 97 लाख रुपये मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *