
दमोह। प्रांतीय आह्वान पर अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा 16 जनवरी को मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम से कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेगा। प्रांतीय प्रवक्ता बीएम दुबे ने बताया कि इस संबंध में विभिन्न संघों के पदाधिकारियों की हुई बैठक में चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया जिसके अनुसार 46 सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर जिले के विभिन्न संघों के पदाधिकारी व कर्मचारी प्रथम चरण में 16 जनवरी को शाम 4 बजे कलेक्ट्रेट के समक्ष एकत्रित होंगे एवं रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे। संयुक्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष सत्यनारायण तिवारी एवं संरक्षक राकेश सिंह हजारी ने जिले के अधिकारियों व कर्मचारियों से इस ज्ञापन में शामिल होने की अपील की है।
