


नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को नई दिल्ली सीट से नामाकंन दाखिल किया। नामाकंन से पहले उन्होंने वाल्मीकि मंदिर में पूजा की। इसके बाद वे हनुमान मंदिर पहुंचे। पूजा के बाद केजरीवाल ने कहा, भगवान मेरे साथ है। इसके बाद वे कार्यकर्ताओं के साथ रैली कर कलेक्ट्रेट पहुंचे।
नामांकन दाखिल करने के बाद केजरीवाल ने कहा, मैं दिल्लीवासियों से कहना चाहूंगा कि काम के लिए वोट दीजिएगा। एक ओर काम करने वाली पार्टी है और दूसरी ओर गाली-गलौज वाली पार्टी है। हम इस बात पर चुनाव लड़ रहे हैं कि पिछले 10 सालों में क्या काम हुआ है।
