दो सगे भाइयों की मौत, दो युवक घायल



दमोह। सिंचाई कॉलोनी के सामने गुरुवार की दोपहर एक तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे पार्किंग का काम कर रही नगर पालिका की जेसीबी की बकेट से टकरा गई हादसा इतना भीषण था की बाइक सवार दोनों सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है ! बताया गया है कि दोनों सगे भाई दिल्ली में मजदूरी करते थे और एक दिन पहले ही दमोह आए थे वह यहां पर अपने दोस्तों से मिलने के लिए शहर में आए थे और बाइक पर बैठकर जबलपुर नाका की ओर जा रहे थे तभी सड़क पर टूटी बाउंड्री वालों का मटेरियल समेत रही जेसीबी के चालक ने पीछे जेसीबी टर्न हुई तो चारों बाइक सवार उसके पंजे की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए ! प्राप्त जानकारी के अनुसार नोहटा थाना के ग्राम घटेरा निवासी अशोक पिता घनश्याम अहिरवार उम्र 27 वर्ष वह मनीष अहिरवार उम्र 22 साल दोनों सगे भाई हैं जो दिल्ली में मजदूरी का काम करते थे एक दिन पहले बुधवार को दोनों युवक ट्रेन से घटेरा स्टेशन पर उतरे थे जो गुरुवार सुबह बाइक से दमोह में रहने वाले अपने मित्र उदय पिता राजकुमार अहिरवार एवं जतिन पिता बसोरी लाल अहिरवार से मिलने आए थे जतिन दमोह में एक्सीलेंस स्कूल में कक्षा दसवीं में पढ़ता है चारों एक ही बाइक पर सवार होकर दोपहर करीब 3:30 बजे स्टेडियम मार्ग से जबलपुर नाका की ओर तेज रफ्तार में जा रहे थे इधर सिंचाई कॉलोनी की बाउंड्रीवाल के सामने नगर पालिका की जेसीबी पार्किंग के लिए जगह बना रही थी इसी दौरान अचानक जेसीबी सड़क पर आ गई जिससे बाइक सवार अनियंत्रित होकर जेसीबी से टकरा गए टक्कर इतनी जोरदार थी कि चारों युवक से सड़क पर उछल गए जिससे उनके सिरों पर चोटें आई ! इस मामले में कोतवाली टीआई आनंद राज का कहना है कि घटनास्थल का पंचनामा बनाया गया है हादसा कैसे हुआ इसकी भी जांच की जा रही है आसपास कोई सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे हैं फिलहाल मर्ग कायम कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है! हादसे के बाद जेसीबी चालक फरार हो गया।
