Spread the love

छतरपुर। शीलिंग पब्लिक स्कू‍ल में 23 से 25 जनवरी तक कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में उत्साह पूर्वक भाग लिया जिसमें दौड़, खो-खो, कबड्डी, रस्साकशी, टेबिल-टेनिस, और बैडमिंटन जैसे खेल शामिल थे। इन खेलों के आयोजन में समीक्षा मैडम, मोहिनी मैडम, हेमपुष्पा मैडम, हिमानी मैडम, अमित सर, आजाद सर, अंकिता मैडम, और मुस्कान मैडम का विशेष योगदान रहा।
इस खेल प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय की प्राचार्य श्री मति सौम्या् सिंह परमार और श्रीमति ख्याति चतुर्वेदी के नेतृत्व में आयोजित किया गया । इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों का शारीरिक व मानसिक विकास को प्रोत्साहित करना तथा विद्यार्थियों में अनुशासन व आत्मविश्वास विकसित करना था इस प्रतियोगिता में अग्नि हाउस विजेता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *