
दमोह ! मैत्री क्लब द्वारा गणतंत्र दिवस उत्साह और उल्लास से मनाया गया ।गणतंत्र दिवस पर EPES शाला, सिंधी कैंप में अध्यक्ष स्मृति खरे ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया । एरिया ऑफिसर रोजी बग्गा ने बच्चो को संबोधित करते हुए कहा
गणतंत्र दिवस देश के लिए सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक है। इस दिन भारत का संविधान लागू हुआ था, जिसके बाद भारत गणराज्य बना। लीनेस मैत्री क्लब दमोह ने EPES शाला में सभी बच्चों के साथ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया । इस अवसर पर दीप प्रज्लन कर महापुरुषों के चित्रों पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। शाला के प्राचार्य महेश गुप्ता के द्वारा उत्सव को यादगार बनाने के लिए सभी बच्चों के मध्य सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। मैत्री क्लब की अंशु खुराना द्वारा प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तृतीय पुरस्कार का वितरण किया गया ।
मैत्री क्लब की अध्यक्ष स्मृति खरे ने बच्चो को बताया कि पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उदाहरण देते हुए कहा कि दोनों ही लोग गरीब परिवार से निकले हैं और दोनों ने ही अपनी मेहनत से दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है। सचिव पूजा सचदेव और नर्मदा सिंह ने सभी बच्चों में मिठाईयां बांटी ।
इस अवसर पर रिम्मी जुनेजा और शिल्पा राव ने देशभक्ति गीत गाकर उत्साही विद्यार्थियों को देश सर्वोपरि है बताया । सुनीता अग्रवाल और नीतू राय, डिंपल खोसला की उपस्थिति रही।
