

दमोह। देश के 76 वें गणतंत्र दिवस पर आज केंद्रीय विद्यालय दमोह में कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने राष्ट्रध्वज फहराया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री धर्मेन्द्र सिंह और शिक्षक-शिक्षिकाएँ, पालकगण और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कलेक्टर श्री कोचर ने यहां विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
