Spread the love

हटा। नगर पालिका हटा में पुराने पड़े कबाड़ के सामान को व्यवस्थित कर रंग रोगन करके एक अनूठा पार्क बनाया है, जिसकी प्रशंसा व्ही.सी. के माध्यम से आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के साथ स्वच्छता मिशन संचालक ने की। जिसका प्रजेंटेशन उपयंत्री दीपक श्रीवास्तव द्वारा दिया गया। उन्होंने बताया कि नगर पालिका में पुराने डस्टबिन, कचड़ा गाड़ी के कल पुर्जे टायर, अनुपयोगी हो चुके कचरे के ड्रम, कचरा की कबाड़ हो चुकी ट्रॉली आदि को अलग-अलग आकृति देकर रंगरोगन कर आकर्षित बना दिया गया। इसी कबाड़ से रंग-बिरंगे गमले बनाएं गए है, इन पर पेंटिंग कर योग आसन के चित्र बनाए गए है। उन्होंने बताया खाली ड्रम को सोफ़ा सेट की आकृति दी गई, पार्क में सैल्फी पॉइंट बनाया गया और उसमें कबाड़ के समान से ही एक बाइक बनाकर रखी गई है। टीम वर्क करके नगरपालिका में जहां तहां पड़े मशीनों के, वाहनो के कबाड़ को एकत्रित किया, उन्हें अलग-अलग छांट कर उनकी सफाई कराई गई और रंगरोगन किया गया, फिर उन कबाड़ में से अलग-अलग आकृति बनाकर पार्क के रूप में व्यवस्थित कर दी गई, जो देखने मे खूबसूरत लगने लगे हैं। नगर पालिका परिसर में ही दो प्राचीन किले की दीवार पर अनुपयोगी झाड़ी उग आई थी, उन्हें साफ कर रंग रोगन कर आकर्षक रूप दिया गया है, जिससे पूरा परिसर सुंदर लगने लगा है।

पार्क तैयार करने बाली टीम को नगरपालिका हटा अध्यक्ष शैलेन्द्र खटीक और सी.एम.ओ. राजेन्द्र खरे ने गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मानित भी किया है। गड़तंत्र दिवस समारोह में पहुंचे अतिथियों ने इस पार्क की सराहना भी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *