


हटा ! साईं सदन गार्डन नवोदय वाड हटा में टीकाकरण पर विशेष ध्यान देते हुए यह आयोजित किया गया जिसमें टीकाकरण के पंपलेट को विमोचित किया | एवं श्रीमती वर्षा चौरसिया एवं भारती अहिरवार को सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया | युवा साथी सोमनाथ विश्वकर्मा संबोधित करते हुए कहां की विकासखंड हटा के अंतर्गत चौरई गांव में कोविद-19 वैक्सीनेशन के द्वारा माननीय कलेक्टर एवं विभाग के आदेश अनुसार 2020 में वैक्सीनेशन करवाया और टीकाकरण का महत्व बताया इसी अवसर पर ग्रामीण क्षेत्र युवा समाजसेवी ध्रुव चंदेल का सम्मान समारोह किया गया | संस्था की ओर से शिवम सोनी ने इस आयोजन में आने के लिए सभी का धन्यवाद माना अंतरराष्ट्रीय संगठन यूनिसेफ के शाखा की ओर से सोमनाथ विश्वकर्मा को सम्मानित किया गया | इस अवसर पर आरती आरती ने ग्रामीण क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता को सम्मानित किया मुस्कान खान गीत साहू करण अहिरवार एवं अन्य युवा साथियों की उपस्थिति रही |
