Spread the love

हटा / जिले के रनेह थाना क्षेत्र में एक किशोरी से एक 60 साल के वृद्ध द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद महिला अधिकारी ने इसकी जांच की और उसके बाद एफ आइआर दर्ज की गई। पीड़िता के पिता ने थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। पिता ने बताया कि उसके खेत के बाजू में झोपड़ी बनाकर गणेश उम्र 60 वर्ष खेत में रखवाली करता है। उसने पीड़िता की बेटी, जो कक्षा 9 में पढ़ती है।उसे खाना बनाने के लिए बुलाया, इस बीच उसने दुष्कर्म किया। मेरी बेटी ने दादी को बताया कि उसके पेट में दर्द हो रहा है। संदेह होने पर पुलिस के पास लेकर गए तो पूछताछ के बाद मेडिकल कराया। जिसमें पीड़िता गर्भवती होना बताई गई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जिसकी रिपोर्ट पटेरा थाना प्रभारी ने दर्ज की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *