चोरी की मोटरसाईकिल से मेला देखने आए आरोपी को दबोंचा , एक की तलाश जारी

दमोह ! दिनांक 28.11.24 को थाना कोतवाली दमोह मे पदस्थ आरक्षक गोबिन्द कुर्मी द्वारा बस स्टैण्ड दमोह से मोटरसाईकिल चोरी के संबंध मे रिपोर्ट लेख करायी थी जिस पर थाना कोतवाली मे अप.क्र. 866/24 धारा 303(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया था।थाना कोतवाली पुलिस चोरी के मामले मे संलिप्त रहे आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही थी।परिणाम स्वरूप दिनांक 31.01.25 को कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की एक अज्ञात व्यक्ति हीरो पैशन एक्सप्रो काले रंग की मोटरसाईकिल से बुंदेली मेला घूमने आया है जो बस स्टैंड से चोरी हुई आरक्षक की मोटर साइकिल जैसी प्रतीत हो रही है।थाना कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्र.आ. कलीम खान, आ. ओम प्रकाश, आ. गोविंद कुर्मी ने कीर्ति स्तंभ दमोह पर काले रंग की hero passion xpro मोटरसाईकिल से एक संदेही को आते देखा जिसे रोक कर पूछताछ की गई पूछताछ में संदेही ने अपना नाम वीरेन्द्र लोधी पिता परमा लोधी उम्र 32 साल नि. छोटी देवरी थाना कुम्हारी दमोह का होना बताया तथा उक्त मोटरसाईकिल चोरी की होना बताया एवं मुलू लोधी निवासी पिपरिया टिकरी से चार हजार मे खरीदना बताया।आरोपी वीरेन्द्र लोधी को गिरफ्तार कर मोटरसाईकिल पुलिस क़ब्जे में ली गयी तथा आरोपी को न्यायालय पेश किया गया। दूसरे आरोपी मुलू लोधी की तलाश जारी है।
