Spread the love

दमोह : प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेन्स ज्ञानचंद्र श्रीवास्वत शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय  दमोह में प्राध्यापक वाणिज्य डॉ. महेंद्र कुमार जैन की अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर महाविद्यालय परिवार द्वारा सेवानिवृत्ति विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आलोक कुमार जैन, शासकीय महाविद्यालय बंडा के प्राचार्य डॉ बी.डी. अहिरवार, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. गिरीश जैन, वरिष्ठ पत्रकार नरेन्द्र दुबे, डॉ. रश्मि जेता, डॉ. व्ही. के. रोहित, डॉ. अरुणा एम. जैन शासकीय कन्या महाविद्यालय दमोह के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।

            प्राचार्य डॉ. आलोक कुमार जैन ने अपने वक्तव्य में डॉ. एम.के.जैन के अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि एक अच्छा शिक्षक कभी भी रिटायर नहीं होता है, वह समाज को नई  दिशा देता है एवं सेवानिवृत्ति के पश्चात समाज को अपने अनुभव के माध्यम से समाज को आगे बढ़ाने का कार्य करते है।डॉ. अनिल जैन, डॉ. हरिओम दुबे, डॉ. के.के. कोरी, डॉ. अनिल यादव, श्री इरफान खान ने गीतों के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। साथ ही डॉ. एम.के.जैन के परिजनों ने भी शुभकामनाएं प्रेषित की। महाविद्यालय के पूर्व छात्र एवं वर्तमान डिप्टी कलेक्टर मण्डला सचिन जैन ने महाविद्यालय के प्राध्यापकों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की। वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ इंदिरा, डॉ पी.के.जैन, डॉ एस.के अग्रवाल, डॉ. आर.के.व्यास, डॉ. इन्द्रजीतकौर भट्टी, डॉ. कमल चौरसिया, डॉ. प्रीति नायक, डॉ. बी.डी. रैकवार, डॉ. निकिता जैन, डॉ. कंचन प्रजापति एवं समस्त स्टाफ ने उनके साथ सेवा में रहने के अनुभव साझा कर शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम का संचालन डॉ रमेश प्रसाद अहिरवाल ने किया एवं आभार प्रदर्शन एकता मसीह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *