Spread the love

संस्कारधानी में पंचकल्याणक महोत्सव आज से – गोल बाजार में बनी सुंदर कुंडलपुर नगरी
जबलपुर – अहिंसा के प्रणेता वर्तमान शासन नायक 1008 तीर्थंकर महावीर भगवान के शासन काल में 108 आचार्य कुंदकुंददेव की शुद्ध तेरह पंथ आमनाओं में आध्यात्मिक सत्पुरुष गुरुदेवश्री कानजी स्वामी के तत्वप्रभावना योग में संस्कारधानी जबलपुर सहित भारत ही नहीं सम्पूर्ण विश्व में मनोहारी दिगंबर जैन मंदिरों सहित स्वाध्याय भवन का निर्माण हो रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य स्वाध्याय के बल पर प्रत्येक आत्मा परमात्मा बनने की ओर अग्रसर हो।
इसी क्रम में मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में श्री वीतराग मंडल एवं जैन युवा फेडरेशन द्वारा दो मनोहारी संकुल धर्मायतन एवं ज्ञानायतन का निर्माण किया गया जिसका अंतर्राष्ट्रीय पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव आज रविवार 2 फरवरी से सकल जैन समाज के तत्वावधान में कुंडलपुर नगरी गोल बाजार में प्रारंभ होने जा रहा है।
महोत्सव के अध्यक्ष अशोक जैन एवं मीडिया प्रभारी दीपक राज जैन ने बताया कि आज प्रथम दिवस गर्भकल्याणक की पूर्व क्रिया का शुभ दिन है जिसका शुभारंभ प्रातः 06.30 से मंगल प्रभात गीत, 06.45 से शांति जाप, श्री जिनेन्द्र प्रक्षाल एवं पूजन पायलवाला मंदिर में, 07.30 से नांदी कलश शोभायात्रा पायलवाला मंदिर से कुंडलपुर नगरी गोलबाजार तक, 09.15 से कुंडलपुर नगरी उद्घाटन, 09.30 से श्री जिनेन्द्र पूजन, ध्वजारोहण, 10.00 से पांडाल/प्रतिष्ठा मंच / जिनमंदिर उद्घाटन एवं चित्रअनावरण, नांदीकलश विराजमान, 10.45 से इन्द्र प्रतिष्ठा, गोत्र परिवर्तन, दोपहर 01.30 से श्री याग मंडल विधान होगा।
सायं 06.00 से श्री जिनेन्द्र भक्ति, 06.30 से गुरुदेवश्री के सी.डी. प्रवचन, 07.00 से शास्त्र स्वाध्याय, रात्रि 07.45 से 08.00 – विविध सूचनायें एवं 08.00 से इन्द्रसभा, राज्यसभा एवं 16 स्वप्न का प्रदर्शन होगा जिसमें सकल जैन समाज सहित धर्मप्रेमी बंधुवर से सम्मिलित होकर धर्म लाभ लेने की अपील आयोजक मंडल द्वारा की गई है।
फेडरेशन अध्यक्ष संजय जैन एवं मीडिया प्रभारी नितिन जैन ने बताया कि सम्पूर्ण महोत्सव की प्रतिष्ठा विधि प्रतिष्ठाचार्य पंडितश्री रजनीभाई दोशी हिम्मतनगर करेंगे एवं सह-प्रतिष्ठाचार्य ब्रह्मचारी डॉ. मनोज कुमार जैन, ब्र. श्रेणिक जैन, ब्र. राजेश जैन, ब्र. जिनेन्द्र जैन, जबलपुर, ब्र. सुबोध जैन शाहगढ़, ब्र.ब्र. सुकुमाल झांझरी उज्जैन, ब्र. नन्हेभाई सागर, ब्र. महेन्द्र कुमार अमायन एवं ब्र. प्रतीक जैन रांझी रहेंगे।
सम्पूर्ण महोत्सव का मार्गदर्शन नगर गौरव पंडित राजेन्द्रकुमार जैन जबलपुर, निर्देशन पंडित अभयकुमार शास्त्री देवलाली, मंच संचालन पंडित संजय शास्त्री जेबर कोटा एवं संयोजक पंडित विराग शास्त्री जबलपुर रहेंगे।
इसी के साथ विधानाचार्य एवं विधि सहयोगी पं. ऋषभ शास्त्री छिंदवाडा, पं. मनीष शास्त्री पिडावा, पं. संजीव शास्त्री उस्मानपुर दिल्ली, पं. अशोक जैन उज्जैन, पं. प्रियंक शास्त्री खुरई, पं. भूपेंद्र शास्त्री विदिशा, पं. रिमांशु शास्त्री जयपुर, मंगलार्थी देवेन्द्र ग्वालियर एवं पं. दिव्यांश शास्त्री अलवर रहेंगे जिनके साथ राष्ट्रीय स्तर के विद्वतगणों के श्रीमुख से मां जिनवाणी का रसास्वादन करने का सौभाग्य सकल समाज को प्राप्त होगा।
जिनधर्म ने सिखाया जीना मुझे – हर्षवर्धन –
मंगल महोत्सव की पूर्व बेला पर शनिवार की रात्रि कुंडलपुर नगरी में मोटिवेशनल स्पीकर हर्षवर्धन जैन की सभा का आयोजन किया गया जिसमे सकल जैन समाज सहित महापौर जगतबहादुर अन्नू भैय्या, पार्षद कमलेश अग्रवाल के साथ अपार जन समुदाय ने हिस्सा लिया, जिनका मंडल एवं फेडरेशन ने आत्मीय अभिनंदन किया।
इस अवसर हर्षवर्धन जैन ने कहा कि जिनधर्म ने मुझे जीना सिखाया और संसार का सच्चा स्वरूप ही नहीं मोक्ष मार्ग की राह बताई, उन्होंने कहा कि हमारे पास पर्याप्त सामग्री एवं साधना उपलब्ध हैं जरूरत हैं उनका सही उपयोग करने की। ऐसे पवित्र आयोजन सुखी होने का मार्ग बताते है मै यहां आकर अपने आपको धन्य महसूस कर रहा हूं मेरी ओर से इस सुंदर आयोजन की अग्रिम शुभकामनाएं, साथ ही धन्यवाद संस्कारधानी जबलपुर सहित महोत्सव समिति, सकल जैन समाज एवं जैन युवा फेडरेशन की पूरी टीम आपके अतिथि सत्कार की मै जीवन भर नहीं भूल पाऊंगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *