Spread the love

दमोह। राष्ट्र हित, शिक्षा हित, छात्र हित एवं शिक्षक हित में कार्य करने वाले शासन द्वारा  मान्यता प्राप्त ,मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के प्रांतीय निर्देशानुसार आज दिनांक 2 फरवरी को मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के जिला कार्यालय पुरानी कलेक्ट्रेट में, विकासखंड दमोह तहसील दमोह एवं नगर दमोह के निर्वाचन संपन्न हुए। जिसमें नगर अध्यक्ष श्री आर वी सिंह, सचिव आदित्य चौरसिया, विकासखंड दमोह अध्यक्ष श्री नितेश पाठक, सचिव नीलेश जैन, कोश अध्यक्ष देवीलाल पटेल, तहसील दमोह अध्यक्ष श्री भूपेंद्र जैन, सचिव निरपत सिंह ठाकुर, कोश अध्यक्ष प्रभुदयाल तिवारी, निर्विरोध रूप से निर्वाचित हुए। निर्वाचन अधिकारी भागचंद जैन, प्रदीप अग्रवाल, पर्यवेक्षक श्री एल पी  चौरसिया के नेतृत्व में संपन्न हुए।जिला अध्यक्ष प्रमेंद्र कुमार जैन ने सभी निर्वाचित कार्यकारिणी को मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के इतिहास तथा राष्ट्र हित, शिक्षा हित, छात्र हित, शिक्षक हित, के उद्देश्यों से अवगत कराया एवम उद्देश्यों के अनुसार कार्य करने हेतु प्रेरित किया। संभागीय सचिव पारस कुमार जैन, जिला कोश अध्यक्ष कमलेश सेन, उपाध्यक्ष मनीष भारद्वाज, जीपी पटेल, महेश सोनी, सोनू ठाकुर, संतोष रजक, पंकज श्रीवास्तव, सरिता पाठक, अमित पांडे, अमर साहू, अरविंद जैन, विजय विश्वकर्मा, अरविंद चौराहा, नीरज साहू, दितपाल सिंह ठाकुर आदि सभी ने निर्वाचित कार्यकारिणी को हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *