Spread the love

सदस्यता अभियान में सभी कार्यकर्त्ता संकल्पित होकर कार्य कर रहे हैं – प्रीतम सिंह 

केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक ने भाजपा जिला कार्यालय में सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक ली

दमोह – भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक के मुख्य आतिथ्य में जिला कार्यालय में संपन्न हुई जिसमें जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी, पूर्व मंत्री दमोह विधायक जयंत मलैया, जिला प्रभारी सतानंद गौतम विशेष रूप से उपस्थित रहे। समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक ने कहा कि संगठन पर्व पर भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान हर कार्यकर्त्ता के लिए महत्वपूर्ण कार्यक्रम है, प्रत्येक कार्यकर्ता अपने लक्ष्य को प्रथम चरण में ही पूर्ण कर लेंगे। पार्टी का सदस्यता अभियान केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं बल्कि राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत वैचारिक आंदोलन है, सदस्यता अभियान आंकड़ों का खेल नहीं अपितु वैचारिक और भावनात्मक आंदोलन हैं जिसमें सभी वर्ग के लोगों को जोड़ना है, लक्ष्य को प्राप्त करने की क्षमता रखने वाला सिर्फ़ भाजपा का ही कार्यकर्त्ता होता है, सदस्यता अभियान भाजपा परिवार के विस्तार का कार्यक्रम है जिसके कारण ही आज भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बन गया है।  केंद्रीय मंत्री खटीक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हर बूथ पर सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं की फौज खड़ी करने वाली है। एक भी बूथ पार्टी की सदस्यता से अछूता ना रहे, चाहे वह बूथ सुदूर अंचल का हो या फिर नगरीय निकाय का।  हर पोलिंग बूथ पर सैकड़ो की संख्या का लक्ष्य प्रथम चरण में ही पूर्ण करना है। केंद्रीय मंत्री खटीक ने इसके पूर्व प्रत्येक जनप्रतिनिधि की सदस्यता का व्यापक रूप से मूल्यांकन किया।

 *सदस्यता अभियान में सभी कार्यकर्त्ता संकल्पित होकर कार्य कर रहे हैं – प्रीतम सिंह*

 जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर जिले का लक्ष्य पूर्ण करेंगे।  कल तक 55 हजार से अधिक सदस्य डिजिटल रूप से भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बनाए हैं। जिले का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी क्षमता के साथ पार्टी की सदस्यता अभियान में जुटा हुआ है। जिले में तीन लाख से अधिक डिजिटल रूप से बनेंगे बीजेपी के सदस्य बनाएं जाने के लिए सभी कार्यकर्त्ता संकल्पित होकर कार्य कर रहे हैं। इस समीक्षा बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता पटेल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश महामंत्री संजय राय, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक श्याम शिवहरे, जिला महामंत्री गोपाल पटेल, सतीश तिवारी, रामेश्वर चौधरी मंचासीन रहें। इस बैठक में जिला उपाध्यक्ष रूपेश सेन, रमन खत्री, चंदभान पटेल ब्रजेश दुबे अरविंद उपाध्याय, जिला कार्यालय मंत्री राम लाल उपाध्याय, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश पटेल, जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र सिंह परिहार, जिला मीडिया सह प्रभारी महेन्द्र जैन, आई टी सेल संयोजक रिंकु अनिल गोस्वामी, सोशल मीडिया प्रभारी संदीप शर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधी धर्मेन्द्र कटारे सहित मंडल अध्यक्ष, पार्षद, जनपद सदस्य और सदस्यता अभियान की टोली के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रहीं। बैठक का संचालन जिला महामंत्री गोपाल पटेल ने और आभार जिला उपाध्यक्ष रूपेश ने व्यक्त किया।

*रविवार को विशेष रूप से किसानों को भाजपा की सदस्यता दिलवाई*

भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के अंतर्गत रविवार को विशेष रूप से विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमें किसान वर्ग को भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय और राज्य सरकारों द्वारा दी जाने वाली सुविधाएं और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और उन्हें डिजीटल माध्यम से भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलवाई इस अवसर पर किसान वर्ग भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर सुखद अनुभूति कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *