Oplus_131072
Spread the love
Oplus_131072
Oplus_131072

आचार्य छत्तीसी विधान आज
दमोह।
परम पूज्य आचार्य गुरुदेव संत शिरोमणि श्री विद्यासागर जी महाराज की प्रथम समाधि स्मृति दिवस के अवसर पर देशभर में विविध आयोजन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में दमोह नगर में विराजमान आचार्य श्री समय सागर जी के शिष्य मुनि श्री प्रयोग सागर जी महाराज के सानिध्य में श्री पारसनाथ दिगंबर जैन नन्हे मंदिर जी में दो दिवसीय आयोजन किए गए हैं। आचार्य श्री समाधि स्मृति दिवस कार्यक्रम श्रृंखला में बुधवार को जैन धर्मशाला परिसर में मुनि श्री प्रयोग सागर जी महाराज के सानिध्य में प्रातः बेला में श्री भक्तांबर महामंडल विधान का आयोजन भक्ति भाव के साथ किया गया। इस अवसर पर 48 मंडलों पर अलग अलग श्रावक श्रेष्ठि जनों ने जोड़े के साथ भक्तांबर के 48 अर्घ्य समर्पित किये। इसके पूर्व श्रीजी के अभिषेक उपरांत मुनि श्री प्रयोग सागर जी के मुखारविंद से चार श्रावक श्रेस्ठि परिवारों को शांति धारा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। प्रथम शांति धारा का सौभाग्य महेश दिगंबर परिवार, द्वितीय शांति धारा मुनि श्री समता सागर जी के गृहस्थ परिजनों को, तृतीय शांति धारा मुकेश जैन हटा वाले परिवार तथा चतुर्थ शांति धारा अभिषेक बनगांव परिवार को को प्राप्त हुआ। मंडल पर मुख्य कलश स्थापना का सौभाग्य डॉक्टर गौरव राकेश नायक परिवार को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर मुनि श्री प्रयोग सागर जी महाराज ने अपने मंगल प्रवचनों में आचार्य भगवन विद्यासागर जी महाराज के उपकारों का बखान करते हुए कहा कि आचार्य श्री की दमोह वालों पर हमेशा कृपा बरसती रही है। उनके द्वारा किए गए गुरु उपकार को जन्म जन्म जन्मांतर तक नहीं चुकाया जा सकता है। उनके प्रथम समाधि स्मृति दिवस तो भक्ति भाव उल्लास उमंग के साथ मना कर गुरु उपकार को याद करने का अवसर हम सभी को प्राप्त हुआ है। इस अवसर का लाभ प्रत्येक जैन परिवार को अवश्य ही उठाना चाहिए।


आचार्य छत्तीसी छत्तीस मंडलीय विधान आज-

आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की प्रथम समाधि स्मृति दिवस अवसर पर गुरुवार 6 फरवरी को श्री पारसनाथ दिगंबर जैन नन्हे मंदिर जी धर्मशाला में मुनि श्री प्रयोग सागर जी महाराज के सानिध्य में आचार्य छत्तीसी विधान का आयोजन सुबह 7 बजे से किया गया है। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष नवीन निराला तथा महामंत्री राजकुमार रानू ने सभी साधर्मी जनों से समय पर सपरिवार जैन धर्मशाला पहुंचकर धर्म लाभ उठाने की अपील की है। ऐसा अवसर पर सुबह 9ः00 बजे से मुनि श्री की दिव्य देशना का लाभ भी सभी को प्राप्त होगा।
विद्या दीपोत्सव एवं महाआरती आज शाम 7 बजे- आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के प्रथम समाधि स्मृति दिवस पर श्री दिगंबर जैन पंचायत एवं सकल जैन समाज के द्वारा 6 फरवरी को शाम 7ः00 बजे से कीर्ति स्तंभ पर विविध आयोजन किए जा रहे हैं। जैन पंचायत के अध्यक्ष सुधीर सिंघई ने बताया कि मुनिश्री प्रयोग सागर जी महाराज के सानिध्य में शाम 7 बजे विद्या दीप उत्सव एवं महा आरती का भक्ति में आयोजन किया गया है। जिसमें 1008 दीपकों से आरती की जाएगी। इस अवसर पर विद्वान वक्ताओं के द्वारा गुरु जी का राष्ट्र हित चिंतन वाचन भी किया जाएगा। दिगंबर जैन पंचायत के महामंत्री पदम जैन खली ने सभी से कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ उठाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *