Spread the love

अधिक से अधिक संख्या में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट रजिस्ट्रेशन करायें

10 फरवरी की रात 11.59 बजे तक रजिस्ट्रेशन कराया जा सकेगा

दमोह । कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा भोपाल में 24 और 25 फरवरी 2025 को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट होने जा रही है। इस समिट का शुभारंभ 24 फरवरी को प्रधानमंत्री  जी के कर कमलों से मुख्यमंत्री जी की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न होगा। इसमें 20 हजार से अधिक एंटरप्रेन्योर, बिज़नेस लीडर्स और इनवेस्टर्स भाग लेगें, इसमें अलग अलग थीमेटिक सेशन्स होंगे, डिपार्टमेंटल समिट होंगी, बी टू बी मीटिंग होंगी, बी टू जी मीटिंग्स होंगी और कई प्रकार की प्रदर्शनियां लगाई जायेंगी। कलेक्टर श्री कोचर ने कहा इस बार जो मेन फोकस सेक्टर हैं उनमें आई.टी. और टेक्नोलॉजी, एनर्जी और रिन्यूअल एनर्जी, प्रवासी भारतीय, टूरिज्म, एम.एस.एम.ई. स्टार्टअप, माइनिंग और अर्बन डेवलपमेंट हैं, जिनकी अलग-अलग थीमों के ऊपर थीम आधारित समिट होंगी और इसके अलावा कुछ अन्य विशेष सेशन्स होंगे जो की फार्मा और मेडिकल डिवाइसेज़ को लेकर, स्किल डेवलपमेंट, स्मॉल सेक्टर इंडस्ट्रीज, ओ.डी.ओ.पी., टेक्सटाइल, अपैरल सेक्टर, फुड प्रोसेसिंग, हॉर्टिकल्चर और लॉजिस्टिक्स को लेकर शामिल हैं। इस प्रकार से इस समिट के अंदर अलग विभिन्न विषयों के ऊपर अलग-अलग थीमेटिक सेशन्स होंगे और सम्मेलन आयोजित होंगे। साथ ही इसमें परिवहन क्षेत्र को लेकर मोबिलिटी एक्सपो एक बड़ी प्रदर्शनी होगी, सेंट्रल इंडिया फैब्रिक और फैशन एक्सपो प्रदर्शनी होगी और मध्य प्रदेश की धरोहर और विरासतों को लेकर भी यहाँ पर तैयार किया जा रहा है।

            कलेक्टर श्री कोचर ने दमोह जिले के सभी उद्योगपतियों, उद्यमियों, फुड प्रोसेसिंग, कृषि क्षेत्र, परिवहन क्षेत्र, टेक्सटाइल क्षेत्र और आई.टी. के क्षेत्र में काम कर रहे उद्यमियों से और विभिन्न औद्योगिक संगठनों से आग्रह करते हुये कहा अधिक से अधिक संख्या में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को ले करके रजिस्ट्रेशन कराए, 10 फरवरी रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि है। 10 फरवरी को रात को 11:59 तक आप अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते है। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया बहुत ही सिंपल है, इसको सोशल मीडिया पेजेज़ पर भी दिया जा रहा है यह बहुत सिंपल है, इसमें एक वेबसाइट है Invest.mp.gov.in इस वेबसाइट पर जाना है, अपना ईमेल आई-डी या मोबाइल नंबर लिखना है और उसके बाद एक ओ.टी.पी. आएगा, उस ओ.टी.पी. के माध्यम से आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। आपको अपनी कुछ बेसिक जानकारियां देने पड़ेगी और जैसे ही आप उसमें सबमिट बटन को दबाते है आपका पंजीयन हो जाएगा। उसके बाद यदि आपको पास इश्यू होता है तो फिर ऐसी स्थिति में पास हमारे यहाँ पर आएगा और हमें समिट के एंट्री पास उद्योग विभाग का कार्यालय प्रोवाइड कराएगा।

            उन्होने कहा 24 या 25 फरवरी को बिलकुल न भूलें, इन दिनों में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट मध्यप्रदेश की भोपाल में राष्ट्रीय मानव संग्रहालय परिसर में आयोजित है। 24 फरवरी को ये समिट प्रात: 7:30 बजे से समिट स्थल पर रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो जाएंगे और प्रात: 10 बजे से उद्घाटन समारोह के बाद शाम 5:30 बजे तक वन टू वन मीटिंग्स का आयोजन है और फिर कल्चरल इवनिंग का आयोजन भी किया गया है। इसी प्रकार से 25 फरवरी को अलग-अलग डिपार्टमेंटल समिट्स होंगी और अलग-अलग थीमेटिक सेशन्स होंगे और शाम को 4:30 बजे से 6 बजे तक इसका समापन समारोह होगा।

            कलेक्टर श्री कोचर ने आग्रह करते हुये कहा इसमें रजिस्ट्रेशन अवश्य कराए और इसमें भाग ले। ये रजिस्ट्रेशन दो तरह से हो सकते हैं, आप व्यक्ति के आधार पर, व्यक्ति के रूप में भी आप रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं और संस्था के रूप में भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं, जिस प्रकार से भी आप उचित समझें अपना रजिस्ट्रेशन अवश्य कराए और दमोह जिले से अधिक से अधिक प्रतिनिधित्व ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में पहुंचे, यह हमारा प्रयास होना चाहिए। जिला प्रशासन इस काम में आपका पूरा सहयोग करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *