Spread the love

बटियागढ़ में 10 करोड़ की लागत से 33 केव्ही सब स्टेशन का हुआ भूमिपूजन

दमोह : सरकार जागरुक है, सरकार आप सभी का काम करना चाहती है, सुविधा देना चाहती है। पहले हम विश्व में 11 वे-12 वीं नंबर पर थे धीरे-धीरे करके 05 नंबर पर आए, अगले दो-तीन सालों में इसी पंच वर्षीय में हम तीसरे नंबर की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे जो कि हमारे लिए गर्व की बात है। बटियागढ़ में लगभग 10 करोड़ की लागत से विद्युत लाइन खड़ी होने वाली है, आज 33 केव्ही सब स्टेशन के पास जो साइड लाइन है यहां से लेकर केरबना, फुटेरा, मगरोन और पथरिया, बकेनी, मेलवारा यह सब स्टेशन की 33 केबी लाइन का भूमि पूजन आज हुआ है, जिससे आने वाले सीजन में किसानों का बड़ा लाभ होगा।इस आशय के विचार प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री लखन पटेल ने बटियागढ़ के नीमोन तिराहा पर 33 केव्ही प्रस्तावित विद्युत लाईन के भूमि पूजन अवसर पर कही। इस अवसर पर नरेन्द्र व्यास, कपिल शुक्ला, धमेंन्द्र कटारे अरविंद पटैल, नरेन्द्र कटारे, मंगल कुशवाहा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।

            पशुपालन राज्यमंत्री श्री पटैल ने मुख्यमंत्री जी और विद्युत मंत्री जी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कहा यह हमारे क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात है, इससे हमारे पूरे विधानसभा की बिजली के वोल्टेज की और जो तार टूटने की समस्या थी उससे निदान मिलेगा। क्योंकि आज के समय कहीं पर 33 केबी का एक तार टूटता था तो पूरी विद्युत लाइन बंद हो जाती थी। कई बार यह हुआ कि एक-एक दो दिन तक पूरे क्षेत्र में अंधेरा रहा, अब यह स्थिति नहीं बनेगी। अब जिस तरफ भी कोई डिफेक्ट होगा, सिर्फ उसी तरफ की लाइन बंद होगी, बाकी सभी जगह की लाइन चालू रहेगी।

            राज्यमंत्री श्री पटैल ने कहा क्षेत्र में 1 साल के अंदर 12 करोड़ का काम मंजूर हुआ है, यहां 10 काम है जिसमें से 07 पथरिया विधानसभा के लगभग 10 करोड़ की लागत से काम होने वाले है, इससे आने वाली समस्याएं हल हो जायेगी, खास तौर से खेती के सीजन पर दिक्कत होती थी, अब नहीं होगी। दो सब स्टेशन और बन जाएंगे जिसका प्रस्ताव भेजा गया है, जिसमें से सीतानगर सहित दो सब स्टेशन बन जाएंगे, एक सब स्टेशन की और जरूरत है एक और बन जाएगा तो हमारी विद्युत की जो समस्या है, जो कि अभी बहुत कम हो गई है लेकिन उनके बनने से पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी।राज्यमंत्री श्री पटैल ने कहा पूरे मध्य प्रदेश में 2 लाख बिजली के अस्थाई कनेक्शन हैं, स्थाई कनेक्शन न कर सरकार यह काम कर रही है कि जितने भी अस्थाई कनेक्शन है सभी को सोलर पंप 10 प्रतिशत की राशि दे रही है, उसकी जो भी कीमत होगी उसकी 10 से 12 प्रतिशत की राशि लेकर सभी को सोलर पंप दिये जायेंगे, जिससे किसानो को 8 घंटे लाइट उसे मुफ्त में बिजली मिलेगी और वह हमेशा के लिए हो जाएगा, यह सरकार की एक बड़ी महत्वाकांक्षी योजना है। उन्होंने कहा पूरे प्रदेश में लगभग 30 लाख स्थाई विद्युत के कनेक्शन है उनको भी धीरे-धीरे बदलने का काम किया जायेगा क्योंकि आज की तारीख में बिजली विभाग पर लगभग 40 हजार करोड़ रुपए का अनुदान देते हैं जो की सबसे बड़ा अनुदान है। उन्होंने कहा वर्तमान में सिंचाई के लिए बहुत सुविधा हो गई है पहले 07 लाख हेक्टेयर थी आज 51 लाख हेक्टेयर हो गई है और आने वाली केन-बेतवा लिंक परियोजना से मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड के 11 जिला में और उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड के मिलाकर के लगभग 10 लाख हेक्टेयर की सच्चाई होगी, लगभग 30 लाख हेक्टेयर की सिंचाई केन-बेतवा लिंक परियोजना से होगी, ऐसे ही दूसरी परियोजना बन रही है उसमें भी लगभग 10 लाख हेक्टेयर सिंचाई होना है।

            उन्होंने कहा पिछले 20 सालों में हर क्षेत्र में बहुत अंतर देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 5 साल के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना और बढ़ा दी है जिसका अभी सर्वे चल रहा है, उसमें कोई नाम ना छूटे। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी का कहना है कि एक भी पात्र हितग्राही नहीं छूटना चाहिए। अब आवास योजना के लिये हितग्राही ऑनलाइन साइट पर जाकर अपना नाम खुद जोड़ सकते हैं, 30 मार्च तक यह चलने वाला है। उन्होंने कहा जिनके नाम छूटे हैं सभी अपना नाम जरूर जुड़वाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *