Spread the love

जबेरा। विधानसभा क्षेत्र जबेरा के अंतर्गत आने वाले किसानों की जमीन संबंधी समस्याओं को लेकर आम आदमी
पार्टी जबेरा में 5 मार्च से अनिश्चितकालीन धरना करेगी। जिसके संबंध में आम आदमी पार्टी मजदूर संघ प्रदेश
अध्यक्ष बसंत राय के नेतृत्व में अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय तेंदूखेड़ा में ज्ञापन सौपा है। ज्ञापन में बताया गया
कि पूर्व में आम आदमी पार्टी विधानसभा जबेरा द्वारा पूर्व में पदस्थ पटवारी आर आई व तहसील स्टाफ द्वारा
किसानों के भू अभिलेख में त्रुटि के संबंध में लिखित जानकारी दी गई थी। जिसमें जबेरा तहसील के ग्राम कलूमर में
लगभग दो वर्ष पूर्व कैंप लगाकर उक्त समस्या के सुधार हेतु बात कही गई थी। किंतु आज दिनांक तक किसानों के भू
अभिलेखों मौजा संबंधी त्रुटियों का सुधार नहीं हुआ जिससे किसान दर-दर भटक रहे हैं। ज्ञापन में मांग करते हुए कहा
है कि किसानों की उक्त समस्याओं का शीघ्र निराकरण करते हुए भू अभिलेख में सुधार करते हुए त्रुटिहीन किया
जाए। अगर उक्त समस्या का समाधान शीघ्र नहीं हुआ तो आप पार्टी किसानों के साथ जबेरा तहसील के सामने
अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेगी। वही आम आदमी पार्टी मजदूर संघ प्रदेश अध्यक्ष बसंत राय ने बताया कि जबेरा
क्षेत्र के अनेकों किसानों के भू अभिलेख में पूर्व में पदस्थ पटवारी एवं आर आई द्वारा त्रुटियां की गई है जिससे किसान
परेशान हैं जिस समस्या को लेकर आज हमने अनुविभागीय कार्यालय तेंदूखेड़ा में ज्ञापन सौपकर 5 मार्च 2025 से
जबेरा तहसील कार्यालय के सामने शांतिपूर्वक अनिश्चितकालीन धरना देने की परमिशन महोदय जी से मांगी है।
जिसमें क्षेत्र के अनेकों किसान सम्मिलित होकर तहसील कार्यालय तक भारत माता के जयकारे लगाते हुए पैदल
जाएंगे और समस्या के निराकरण होने तक अनिश्चितकालीन शांतिपूर्वक धरना देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *