


हटा । ग्राम पंचायत मुख्यालय भैंसा गांव में नवीन उपस्वास्थ्य केंद्र भवन का लोकार्पण हटा विधायक उमादेवी खटीक के मुख्य आतिथ्य और जिला पंचायत अध्यक्ष दमोह प्रतिनिधि गौरव पटेल की अध्यक्षता में किया गया. हटा विधायक उमादेवी खटीक ने अतिथियों के साथ भवन का फीता काटकर दीप प्रज्वलन कर,मां सरस्वती जी और भगवान धन्वन्तरी जी की पूजा अर्चना कर उप स्वास्थ्य केंद्र जनता के लिए समर्पित कियालोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत भैंसा गांव में 65 लाख की लागत से उपस्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण नन्ना कंस्ट्रक्शन पेरवारा द्वारा समय सीमा से पहले ही किया गया है, भवन में प्रसव कक्ष,लेबर रूम सहित सीएचओ और ए एन एम आवास बनाए गए हैं,लोकार्पण कार्यक्रम में ग्राम पंचायत भैंसा की सरपंच गोदाबाई गयादीन अहिरवार, जनपद सदस्य खेमचन्द पटेल, गोपाल पटेल,संयोजक लक्ष्मण तिवारी, बहादुर पटेल, सौरभ नेमा,मयंक खटीक,सन्दीप सोनी के अलावा ब्लाक मेडिकल ऑफिसर डॉ उमाशंकर पटेल,इंजीनियर सिद्धार्थ खरे,गैसाबाद थाना प्रभारी प्रीति पांडे की उपस्थिति रही।
विधायक उमादेवी खटीक ने सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार बनते ही विकास की झड़ी लगी,बजट सत्र में ही मेरी हटा विधानसभा क्षेत्र मे कई स्वास्थ्य भवनों को बनाया गया ताकि 5 हजार की आबादी वाले गांव को स्वास्थ्य लाभ मिल सके,अब आपको अपने गांव में ही स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी, सरकार जन्म से लेकर मोक्ष तक कई योजनाओं का क्रियान्वयन कर लोगो को लाभ दे रही है, जनकल्याण और क्षेत्र का विकास ही हमारी सरकार का संकल्प है,समाजसेवी द्वारा हटा सिविल अस्पताल में एक एम्बुलेंस देने की बात कही गई यह बड़ी सौगात होगीगोपाल पटेल ने कहा कि भैंसा जैसे छोटे से गांव में 65 लाख की लागत से यह स्वास्थ्य केंद्र बनाया गया इसके लिए सरकार का जितना धन्यवाद दिया जाए वह कम है,आने वाले समय मे इस क्षेत्र को और अधिक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। वहीं लक्ष्मण तिवारी ने अपने सम्बोधन में कहा सरकार विकास कार्यो को निरन्तर गति देती है, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क,पानी आज गांव गांव तक पँहुची,आपको आज यह भवन मिला अब उसका रखरखाव और सुरक्षा आप लोगो के हाथों में है।
