Spread the love

दमोह : पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने दमोह जिले के 03 प्रकरण में फरार आरोपी पर 07 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया है पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी ने प्रकरणों की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये जिले के थाना दमोह देहात के अपराध क्रमांक 192/2024 धारा 420,465,467,468,306,34 भादवि 66, 66 सी 66 डी आई टी एक्ट के तहत फरार आरोपी अजय पिता शंकर यादव उम्र 21 साल निवासी हिनौती थाना दमोह देहात पर तीन हजार रूपये का इनाम घोषित किया है।
इसी प्रकार थाना बटियागढ़ के अपराध क्रमांक 17/2025 धारा 376,376 (2) एन, 506 भादवि, 3/4, 5 एल/6 पाक्सो एक्ट के तहत आरोपी हेतराम अहिरवार निवासी ग्राम बकायन थाना बटियागढ़ पर 2500 हजार रूपये तथा थाना जबेरा के अपराध क्रमांक 246/2024 धारा 127(2), 137 (2), 3(5), 351(3), 87 बीएनएस इजाफा धारा-65 (ए) बीएनएस, 3/4 पाक्सो एक्ट के तहत आरोपी पवन वर्मन पिता रामलाल वर्मन निवासी सुनवराह थाना जबेरा पर 1500 हजार रूपये का इनाम घोषित किया है।
पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी ने जानकारी दी है कि उक्त मामलों में जो कोई व्यक्ति/कर्मचारी/अधिकारी आरोपी को दस्तयाब करेगा या करायेगा या ऐसी उपयुक्त सूचना देगा जिससे अपहर्त्ता एवं संदेही आरोपी की दस्तयाबी संभव हो सके ऐसे व्यक्ति को नकद पुरूस्कार से पुरूस्कृत किया जायेगा। उक्त ईनाम प्रदान करने के संबंध में पुलिस अधीक्षक का निर्णय अंतिम होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *