लिटिल डॉप्स पब्लिक स्कूल में हुआ वार्षिकोत्सव का आयोजन
भारती अहिरवार


हटा – नगर के लिटिल ड्रॉप्स पब्लिक स्कूल में प्रतिवर्ष अनुसार वार्षिक उत्सव के कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। जहाँ कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व प्राचार्य आरपी बड़ोनिया एवं मुख्य अतिथी राघवेंद्र सिंह हजारी महाविद्यालय प्राचार्य पीके ढाका, जवाहर नवोदय विद्यालय उप प्राचार्य आशीष शुक्ला, एसआरएच कॉलेज उप प्राचार्य आशा राठौर, आरएस असाटी आदि ने दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना कर किया गया। तदुपरांत स्कूल के बच्चो ने अतिथियों के लिए स्वागत गीत प्रस्तुत किया। वही कार्यक्रम की रूप रेखा स्कूल की डायरेक्टर उषा असाटी द्वारा प्रस्तुत की गई। इसके उपरांत कार्यक्रम में स्कूल के बच्चो ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समारोह के दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व प्राचार्य आरपी बडोनिया ने बच्चो एवं उपस्थित अभिभावकों को संबोधित कर कहा कि यही अवसर होता है, जब हम अपने बच्चो का हुनर देखते है और बच्चो के लिए भी यह अवसर का प्रतीक होता है, जिसके माध्यम से उनके अंदर की प्रतिभा हम सबको देखने मिलती है, स्कूल प्रबंधन द्वारा यह आयोजन उनकी बहुमुखी प्रतिभा को सामने लाने के लिए अच्छा प्रयास है। उन्होंने अभिभावकों का ध्यानाकर्षित कराते हुए कहा कि जितने हम बच्चो की पढ़ाई पर ध्यान रखते है, उतना ही ध्यान हमे बच्चो जिसमें स्कूल के बच्चो के अंदर भरी कलात्मक प्रतिभा का भी ध्यान रखना चाहिए, यहाँ उन्होंने बच्चो के प्रदर्शन की प्रसंसा की। स्कूल डायरेक्टर हर्ष व्यक्त कर कहा कि कोविड जैसे दौर से गुजर कर आज हम और हमारे स्कूल के बच्चो ने वार्षिक उत्सव को मनाया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, हमारी तरफ से पूरा प्रयास रहता है कि बच्चे आगे बड़े, उनकी प्रतिभा में निखार आये, नए दौर में अपनी संस्कृति को साथ लेकर आधुनिक दौर के साथ कदम से कदम मिलाकर अच्छे मार्ग की ओर अग्रसर होकर सफलता प्राप्त करे। इसके उपरांत विद्यालय के बच्चो ने दादा दादी-नाना नानी, हम नही सुधरेंगे, अपना हर दिन ऐसे जियो, इंग्लिश ड्रामा, बलून डांस, सोशल मीडिया, एजुकेशन थीम्स, स्टेट कल्चर ड्रेस, देश भक्ति, स्टूडेंट टीचर ड्रामा सहित स्वच्छता एवं मोबाइल उपयोग के दुष्प्रभाव, यातायात नियमो का पालन, सोशल क्राइम आदि सम्बंधित रचनात्मक, कलात्मक, मनोरंजनात्मक एवं जागरूकता का संदेश देते एक से बढ़कर एक रंगारंग संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए, जिसमे बच्चो ने उपस्थित जन समुदाय से जमकर तालिया बटोरी। जिसमे स्कूल प्रबंधन द्वारा प्रत्येक कार्यक्रम पर बच्चो का उत्साह वर्धन करते हुए उपस्थित अतिथियों के माध्यम से बच्चो को प्रसस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में बच्चो के अभिभावक जन, नगर के गणमान्य जन सहित स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।
