Spread the love

मोमिन ईदगाह में विवाद की स्थिति से हंगामा
जबलपुर। गोहलपुर थाना अंतर्गत मोमिन ईदगाह में मंगलवार दोपहर उस समय हंगामे की स्थिति निर्मित हो गई, जब वक्फ बोर्ड द्वारा नामित नई कमेटी पुलिस बल के साथ इदगाह का चार्ज लेने पहुंची. जिसके बाद देखते देखते बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनों का हुजूम जमा हो गया और हंगामा शुरु हो गया. मौके पर और अधिक पुलिस बल बुलाया गया. घंटों के हंगामे के बाद जार्ज लेने की प्रक्रिया का टाल दिया.
जहां नई कमेटी के पदाधिाकारियों का कहना है कि उन्हें वक्फ बोर्ड ने अधिकृत तरीके से ईदगाह कमेटी की जिम्मेदारी सौंपी है. ईदगाह की पुरानी कमेटी गैरकानूनी तरीके से उन्हें रोक रही है और सामज को गुमराह कर रही है.
वहीं क्षेत्रीयजनों का आरोप है 90 साल से चली आ रही कमेटी को सत्ता का दुरुपयोग करते हुये अनैतिक और बल पूर्वक हटाया जा रहा है. सबकुछ गोहलपुर मुख्य मार्ग पर स्थित ईदगाह की अरबों की जमीन को खुर्दबुर्द करने की साजिश है.
गौरतलब है की 1930 के दशक में गोहलपुर में मोमिन ईदगाह की बुनियाद रखी गई थी, तब से क्षेत्रीय जनों के हाथ में ही कमेटी की कमान थी. विगत दिनों वक्फ बोर्ड ने ईदगाह की जो नई कमेटी गठित की वो पूरी तरह से नई कमेटी थी. जिसके बाद यहां विवाद की स्थिति बनी हुई है. मंगलवार को जब नई कमेटी चार्ज लेने पहुंची तो मामला और अधिक बिगड़ गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *