Spread the love


महोत्सव समिति ने ली पत्रकार वार्ता – तीन दिवसीय अनुष्ठान की दी जानकारी
दमोह – फुटेरा कला के सुंदर एवं मनोहारी श्री तारण तरण दिगंबर जैन बड़ा चैत्यालयजी के निमित्त सकल तारण तरण दिगंबर जैन समाज फुटेरा कला द्वारा विविध अनुष्ठानों के साथ श्री जिनवाणी अस्थाप, वेदी प्रतिष्ठा, कलशारोहण एवं तिलक महोत्सव का तीन दिवसीय राष्ट्रीय आयोजन 15 से 17 फरवरी तक पूरे देश से पधारे त्यागी व्रती साधकगणों, विद्वतजन, श्रेष्ठिगण एवं गुरु भक्त श्रावक – श्राविकाओं की उपस्थित में किया जा रहा है, जिसको लेकर सकल समाज एवं नगर वासियों में अपार उत्साह का वातावरण बना हुआ है। मंगल महोत्सव की जोरदार तैयारी सकल तारण समाज सहित नवयुवक मंडल, युवा परिषद, महिला मंडल सहित नगर वासियों द्वारा की गई है।
मंगल महोत्सव के प्रतिष्ठाचार्य पंडित निलेशकुमार जैन सुहागपुर, विजय मोही पिपरिया, राजेंद्रकुमार जैन शिरपुर, जयकुमार जैन पटेरा, महेशचंद जैन बटियागढ़ एवं नेमीचंद गोयल छिंदवाड़ा रहेंगे।
तीन दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा को लेकर महोत्सव के मीडिया प्रमुख दीपक राज जैन, संयोजक अमित जैन व्या, ऋषभ जैन खडेरी, सेठ निखिल जैन, सुरेश जैन, अभय जैन द्वारा होटल अरिहंत में पत्रकार वार्ता का आयोजन कर मंगल महोत्सव की सम्पूर्ण जानकारी दी गई ओर सकल जैन समाज सहित धर्म प्रेमी बंधुओं को आमंत्रित किया गया।
मंगल महोत्सव के प्रथम दिवस शनिवार 15 फरवरी को विविध अनुष्ठानों के साथ श्री जिनवाणी अस्थाप समारोह होगा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत रात्रि में राष्ट्रीय जैन भजन गायक पंडित संजीव जैन उस्मानपुर दिल्ली की भजन संध्या आयोजित की जावेगी।
रविवार 16 फरवरी को विविध अनुष्ठानों के साथ विशाल जिनवाणी पालकी यात्रा के साथ चैत्यालय जी पर कलहारोहण किया जावेगा एवं रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नाटक सत्यवादी राजा हरीशचंद्र की प्रस्तुति डायरेक्टर सौरभ जैन द्वारा निर्देशित भारतीय तपोवन आर्ट ग्रुप दिल्ली द्वारा दी जावेगी।
सोमवार 17 फरवरी को विविध अनुष्ठानों के साथ वृहद मंदिर विधि कर तिलक महोत्सव का विशेष अनुष्ठान कर रात्रि में सम्मान समारोह एवं पाठशाला के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जावेगी वहीं 18 फरवरी मंगलवार को फुटेरा में नगर भोज का आयोजन कर मंगल महोत्सव की शुभकामनाएं दी जावेगी साथ ही सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया जाएगा।
तीन दिवसीय मंगल महोत्सव में सकल जैन समाज सहित धर्म प्रेमी बंधुओं से सम्मिलित होकर धर्म लाभ लेने की अपील आयोजक मंडल के अध्यक्ष सेठ निर्मलकुमार जैन, कार्यकारी अध्यक्ष आनंद जैन जबेरा, संयोजक सुरेन्द्रकुमार जैन, अमित जैन व्या, उपाध्यक्ष पंडित निर्मलचंद जैन, श्रीपाल जैन, जिनेन्द्र जैन, महामंत्री सुधीरकुमार जैन, मंत्री कैलाशचंद जैन, नितिन जैन, संजय जैन, सेठ मनोज जैन, सचिव संतोष जैन, अजीत जैन, कोषाध्यक्ष महेंद्र जैन एवं अजीत जैन सहित समस्त पदाधिकारियों द्वारा की गई है।
100 वर्ष बाद पुनः हो रही प्रतिष्ठा –
फुटेरा तारण समाज का सौभाग्य है कि इस सुंदर एवं मनोहारी बड़ा चैत्यालयजी की वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव मनाने का अवसर समाज को प्राप्त हो रहा जिसको लेकर सकल समाज सहित नगर वासियों में अपार उत्साह एवं उमंग का वातावरण बना हुआ है सभी को प्रतीक्षा है गुरुभक्त साधर्मियों के साथ देश वासियों सहित आपके शुभागमन की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *