
संस्कृति और आधुनिकता : रैंप वॉक
दमोह ! लीनेस मैत्री क्लब दमोह की ओर से फैशन फेस्ट समारोह का आयोजन फोर्क एंड स्पून के बैंक्वेट हाल में किया गया. रैम्प वॉक पर संस्कृति से जुड़े तो कही आधुनिक पहनावे में नजर आई लीनेस मेंबर । अलग अलग परिधान में मैत्री क्लब की बहनें, पूरे आत्मविश्वास से रैंप पर जलवा बिखेरती दिखी । इस शानदार समारोह की ऑर्गनाइजिंग टीम में आशा अग्रवाल, बरखा गुप्ता,आशु स्वर्णकार और दीप्ति श्रीवास्तव रहीं ।
एरिया ऑफिसर रोजी बग्गा द्वारा सेरेमनी के दौरान महिलाओं को ऑनरेरी क्राउन देकर सम्मानित किया गया । अध्यक्ष स्मृति खरे ने बताया ने बताया कि क्लब के द्वारा विभिन्न तरह के सम्मान समारोह एवं रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिससे महिलाओं में अपने अपने क्षेत्र में आगे बढऩे की इच्छा शक्ति और आत्मविश्वास बढ़े । रैंप वॉक को सचिव पूजा सचदेव ने शानदार तरीके से संचालित किया । कार्यक्रम में पुराने संगीत से रिम्मी जुनेजा, अंजना सोनी और शिल्पी राव ने सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। कोषाध्यक्ष नर्मदा सिंह ने आगामी सेवा प्रोजेक्ट की जानकारी दी। सभी लीनेस सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही ।
