Spread the love

कोतवाली और देहात थाना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

दमोह ! पुलिस अधीक्षक श्री श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देश पर जिला दमोह में अवैध मादक पदार्थ, अवैध शस्त्र के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है | अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा, नगर पुलिस अधीक्षक दमोह अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली दिनांक 14/02/25 को थाना प्रभारी कोतवाली श्री आनंद राज एवं थाना प्रभारी दमोह देहात श्री मनीष कुमार के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस को मुखविर से सूचना प्राप्त हुई थी कि तीन व्यक्ति कलेक्टर बंगला के पीछे जटाशंकर कालोनी दमोह पानी की तलैया के पास अपनी कमर में अवैध देशी कटटा खोसे हुये तथा एक थैले में भी देशी कटटा पिस्टल रखे हुये बेचने की फिराक में खड़े है। मुखबिर की सूचना पर तत्परता से कार्यवाही की गई तो उक्त स्थान पर तीन व्यक्ति मोहित पिता मूलचंद पटैल उम्र 20 साल निवासी ग्राम इमलाई, इमलाई मजिस्द के पास थाना दमोह देहात जिला दमोह, सत्यम पिता जगदीश पटैल उम्र 20 साल निवासी कैदो की तलैया हरिजन थाने के सामने दमोह थाना कोतवाली दमोह जिला दमोह , हेमंत पिता नरेन्द्र पटैल उम्र 29 साल निवासी कछयाना मुहल्ला नरसिंह मंदिर के पास फुटेरा वार्ड नं 04 दमोह थाना कोतवाली दमोह जिला दमोह को थाना कोतवाली दमोह के कब्जे 02 देशी पिस्टल 32 बोर की, 02 कारतूस 32 बोर के, 02 देशी कटटे 315 बोर के 02 देशी कटटे 12 बोर के सभी कीमती साठ हजार है सौ रूपये के उक्त आरोपीगण अवैध रूप से लिये मिले। आरोपीगण का यह क्रत्य अपराध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट एवं 111(4) बीएनएस की परिधि के अंतर्गत दंडनीय पाये जाने से उनके कब्जे से जप्त कर उनको गिर० किया गया है। सभी तीनों आरोपीगण को आज दिनांक 15/02/25 को न्यायालय दमोह में पेश किया जावेगा ।

आरोपियों के नाम मोहित पिता मूलचंद पटैल उम्र 20 साल निवासी ग्राम इमलाई, इमलाई मजिस्द के पास थाना दमोह देहात जिला दमोह (2) सत्यम पिता जगदीश पटैल उम्र 20 साल निवासी कैदो की तलैया हरिजन थाने के सामने दमोह थाना कोतवाली दमोह जिला दमोह (3) हेमंत पिता नरेन्द्र पटैल उम्र 29 साल निवासी काड्याना मुहल्ला नरसिंह मंदिर के पास फुटेरा वार्ड नं 04 दमोह थाना कोतवाली दमोह जिला दमोह बताए गए हैं !

आरोपीगणों से 1 नग देशी पिस्टल 32 बोर की 02 नग कारतूस 32 बोर के आरोपी मोहित पटैल से जप्त), 01 नग देशी पिस्टल 32 बोर की 02 नग कारतूस 32 बोर के आरोपी सत्यम पटैल से जप्त ). 02 नग देशी कटटा 315 बोर के, 02 नग देशी कटटा 12 बोर के और एक 12 बोर का कारतूस (आरोपी हेमंत पटैल से) कुल कीमती साठ हजार हैं सौ रूप्ये का। आरोपियों की गिरफ्तारी में निरीक्षक आनंद राज थाना प्रभारी कोतवाली, निरीक्षक मनीष कुमार थाना प्रभारी दमोह देहात, सउिन राकेश पाठक (प्रकरण के विवेचक), प्रजार0 195 सूर्यकांत पांडेय, प्रआर 86 महेश यादव, प्रआर0 528 देवेन्द्र रैकवार, प्रआर0 765 कामता, प्रआर0 144 संजय पाठक, आर0 228 नरेन्द्र पटैरया, आर0 228 नरेन्द्र पटैरया, आर0 06 आकाश पाठक, आर0 221 रुपनारायण की मुख्य भूमिका रही!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *