

ताहिर ने सीरिज एवं आकाश ने मैन आफ दा मैच का खिताब जीता
हिण्डोरिया:- स्थानीय लंका के टीले पर किंग कोबरा क्लब हिण्डोरिया के तत्वाधान में आयोजित जिला स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का संघर्ष पूर्ण फाइनल मुकाबला पटवारी-पुलिस इलेवन क्लब दमोह ने फ्रेंड्स क्लब दमोह को तीन विकेट से हराकर जीत लिया। मैन ऑफ द सीरीज का किताब फ्रेंडशिप क्लब के ताहिर खान को दिया गया। जबकि फाइनल मैच का मैन ऑफ द मैच पटवारी- पुलिस क्लब के आकाश को दिया गया।
मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्रेंड्स क्लब ने नियत 16 ओवरों के मैच में सभी विकेट खोकर 130 रन बनाए। जिसमें मेहमूद खान ने 30 रन एवं रिंकू ने 47 रनों का योगदान दिया। जवाब में पटवारी पुलिस इलेवन ने 7 विकेट खोकर 131 रन बनाकर श्वास रोधक फाइनल मैच जीत लिया। मैच में बतौर मुख्य अतिथि सुधांशु चौबे, रफीक मासाब, देवेंद्र सिंह, केबी श्रीवास्तव लखन प्रताप सिंह, कालूराम पार्षद मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने अपने उद्बोधन में इस तरह के आयोजनों की महत्ता को जरूरी समझते हुए कहा कि खेलकूद अनुशासन की जननी है। इससे व्यक्ति मानसिक एवं शारीरिक रूप से सशक्त होता है। खेलकूद व्यक्ति, समाज एवं देश को मजबूत बनाते है। फाइनल मैच के समापन पर अतिथियों के करकमलो से विजेता टीम को 21000 रु., कप, मेडल एवं उपविजेता टीम को 11000 रू., कप, मैंडल से सम्मानित किया गया। मैच में कामेंट्री सुजात खान, अरविंद सिंह, जीशान बादशाह , स्कोरिंग रवि कुमार एवं अंपायरिंग वीरेंद्र कुमार ,सुमित ठाकुर द्वारा की गई। संम्पूर्ण टूर्नामेंट के आयोजन में प्रमोद कुमार, समद कुमार, मयंक, गजेंद्र, मिथुन, रीतेश कुमार आदि की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही ।
