Spread the love

मुंबई। महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार में कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे को नासिक जिला अदालत ने बड़ा झटका देकर 2 साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही मंत्री कोकाटे को 50,000 रुपए जुर्माना भी लगाया है। यह मामला 1995 से जुड़ा हुआ है, जब माणिकराव और उनके भाई सुनील कोकाटे पर आवासीय योजनाओं के तहत धोखाधड़ी और दस्तावेजों में हेराफेरी का आरोप लगाया गया था।
उन्होंने दावा किया था कि उनकी आय कम है और उनके पास कोई घर नहीं है, इसकारण उन्हें सरकार की योजना के तहत फ्लैट दिए गए। बाद में अधिकारियों ने इस मामले में अनियमितताओं की शिकायत की थी। नासिक कोर्ट ने कोकाटे और उनके भाई को दोषी मनाकर 2 साल की सजा सुनाई। हालांकि, मामले में दो अन्य आरोपियों को राहत मिली है और उन्हें सजा नहीं दी गई। कृषि मंत्री कोकाटे को 2 साल की सजा सुनने के बाद अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या उनका मंत्री और विधायक पद जाएगा? भारतीय कानून के अनुसार, अगर किसी जनप्रतिनिधि को 2 साल या उससे अधिक की सजा होती है, तब उसकी सदस्यता रद्द हो सकती है। इस फैसले के बाद कोकाटे को अपनी राजनीतिक स्थिति पर बड़ा खतरा हो सकता है। अब यह देखना होगा कि माणिकराव कोकाटे उच्च न्यायालय में जाकर इस सजा को चुनौती देते हैं या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *