Spread the love

लोधीखेड़ा- विश्व शांति अखंड हरी नाम सप्ताह समिति द्वारा आयोजित हरिनाम सप्ताह के दहीलाही कार्यक्रम के दौरान हरि भक्त परायण रोहिदास महाराज गर्जे शास्त्री द्वारा गोपाल काला कीर्तन में कहा की मानव ने जीवन में किस रूप में कितनी बार जन्म लिया पता नहीं,अपना शरीर कई इंद्रियों से युक्त है जिसमें ज्ञानेंद्रिय और कर्मेंद्रीय, जो शरीर को संचालित करती हैं| इस दौरान संपूर्ण पंडाल “जय हरी विठ्ठल’..”जय हरी विठ्ठल’के नाम से गुंजायमान हो रहा था| दहीलाही कार्यक्रम में नगर सहित ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन शामिल हुए,इस अवसर पर गोपाल काला प्रसाद वितरण के साथ देर रात्रि तक महाप्रसाद वितरण का कार्यक्रम हुआ इसके एक दिन पूर्व सप्ताह स्थल से पालकी शोभायात्रा निकाली गई जो नगर भ्रमण करते हुए जगनाडे चौक,गोहटान पूरा सहित नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए बाजार चौक पहुंची इस दौरान शोभा यात्रा में शामिल झांकियां और भजन मंडली द्वारा प्रस्तुत ईश्वरीय भजनों ने उपस्थित जनों को मंत्र मुग्ध कर दिया|यात्रा के अवसर पर बाजार चौक में व्यापारी बंधुओ ने बुंदी मिष्ठान का प्रसाद वितरित किया| वही कार्यक्रम में युवाओं ने सहभागी होकर योगदान दिया|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *