
दमोह – प्रतिवर्षानुसार होने वाले दमोह के स्व वरिष्ठ हाकी खिलाड़ी और पूर्व भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष रहे समाज सेवी हाजी इकरार उस्ताद के नाम से आयोजित होनें वाले इक़रार उस्ताद स्मृति समारोह दमोह के उस्ताद’ सम्मान -2025 का आयोजन 22 फरवरी दिन शनिवार शाम 7 बजे से स्थानीय मानस भवन से आयोजित होगा जिसमें जिले की प्रतिभाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा गौरतलब है कि समाज सेवी हाजी इकरार उल हक निधन 8 जनवरी 2015 को हुआ था तब से लेकर लगातार उनकी याद में दमोह जिले की अलग अलग क्षेत्रों में सरानीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाता रहा है इस बार यह आयोजन 22 फरवरी को होनें जा रहा है जिसमें जिले की कई प्रतिभाएं मंच से सम्मानित होगीं जिन्हें दमोह के उस्ताद सम्मान से सम्मानित किया जाएगा “दमोह के शिक्षा, सामाजिक, क्रीड़ा व राजनैतिक क्षेत्र के विशिष्ट व्यक्तित्व हाजी इकरार उस्ताद जी की दसवीं पुण्य तिथि पर भावपूर्ण स्मृति सम्मान समारोह कार्यक्रम में दमोह की उत्कृष्ट प्रतिभाओं को दमोह के उस्ताद सम्मान से सम्मानित किया जायेगा । आयोजन समिति के धर्मेंश्वर प्रसाद मिश्र, श्री अनवारूलहक उस्ताद, श्री विवेक शेण्डेय, श्री पंकजहर्ष श्रीवास्तव, श्री ललित नायक, श्री अंसार उस्ताद डॉ. आलोक सोनवलकर, श्री मन्नू उस्ताद, श्री राजीव अयाची, डॉ. नाज़िर खान, परवेज खान, जियाउलहक उस्ताद ने सभी से उपस्थिति की अपील की है!
