दमोह ! एक युवती की खरीद-फरोख्त के मामले में सिंगरौली के बैढ़न थाना क्षेत्र में ग्राम बरगवां में पुलिस ने आठ युवकों को गिरफ्तार किया है पकड़े गए सभी आरोपी दमोह जिले के इमलिया गांव के रहने वाले हैं वे यूपी के कनहरा गांव की रहने वाली एक 22 वर्षीय युवती को 70 हजार रुपए में खरीद कर दमोह ला रहे थे रविवार की रात को बोलेरो जीप (क्रमांक एमपी 34 बीए 0636) से युवती को लेकर दुधमनिया होते हुए दमोह के ग्राम इमलिया आ रहे थे तभी युवती ने शौच करने के बहाने दुधमनिया में गाड़ी रूकवाई और गाड़ी से उतरकर जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग बड़ी संख्या में इकट्ठे हो गए और घेराबंदी कर युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया है पुलिस अब उनसे पूछताछ कर रही है!
