
दमोह । प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 26 फरवरी को अपरान्ह 04 बजे फतेहपुर हेलीपेड पर पहुंचेंगे जहां उनका स्वागत होगा, आप अपरान्ह 04:05 बजे अजब धाम परिसर पहुंचकर मंदिर में दर्शन करेंगे, अपरान्ह 4.10 बजे वेद पाठ का अवलोकन करते हुये ई-कार्ट से सभा स्थल पहुंचेंगे, अपरान्ह 4:15 बजे मंच पर पहुंचेंगे एवं मंचासीन संतों का आर्शीवाद प्राप्त करेंगे। अपरान्ह 4:17 बजे अतिथि स्वागत किया जायेगा, अपरान्ह 4:20 बजे स्वागत-उदबोधन प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री लखन पटेल द्वारा किया जायेगा। अपरान्ह 4:22 बजे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सभा को संबोधित करेंगे। अपरान्ह 4:37 बजे मुख्यमंत्री जी को स्मृति चिन्ह भेंट किया जायेगा। अपरान्ह 4:40 बजे आभार प्रदर्शन किया जायेगा। अपरान्ह 4:42 बजे मुख्यमंत्री जी सभा स्थल से हेलीपेड के लिए प्रस्थान करेंगे एवं अपरान्ह 4:45 बजे फतेहपुर हेलीपेड से नोहटा हैलीपेड के लिए रवाना होंगे। इसी प्रकार मुख्यमंत्री डॉ यादव का शाम 05 बजे नोहटा हैलीपेड पर आगमन एवं स्वागत स्वागत किया जायेगा। आप शाम 05: 05 बजे नोहलेश्वर मंदिर पहुंचकर दर्शन एवं पूजन करेंगे, शाम 05:10 बजे महोत्सव स्थल पर आगमन होगा, शाम 05:12 बजे अतिथि स्वागत किया जायेगा, इसके पश्चात शाम 05:15 बजे स्वागत उदबोधन प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी द्वारा किया जायेगा। शाम 05:17 बजे मुख्यमंत्री जी का उदबोधन होगा, शाम 05:32 बजे मुख्यमंत्री जी को स्मृतिचिन्ह भेंट किया जायेगा। शाम 05:35 बजे सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जायेगी। तदोपरांत शाम 05:40 बजे आभार प्रदर्शन होगा। शाम 05:42 बजे मुख्यमंत्री जी महोत्सव स्थल से हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे एवं शाम 05:45 बजे हैलीपेड से खजुराहो जिला छतरपुर के लिये रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज नोहलेश्वर महोत्सव में करेंगे शिरकत
दमोह : जबेरा विधानसभा क्षेत्र के नोहटा में चल रहे नोहलेश्वर महोत्सव कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 26 फरवरी को अपरान्ह 04:45 बजे अजबधाम हेलीपेड से रवाना होकर शाम 05 बजे नोहटा हेलीपेड पहुंचेंगे और स्थानीय कार्यक्रम नोहलेश्वर महोत्सव में शामिल होंगे। कार्यक्रम उपरांत मुख्यमंत्री डॉ. यादव शाम 05:45 बजे नोहटा हेलीपेड से खजुराहो जिला छतरपुर के लिये रवाना होंगे।
