Spread the love

भाजपा फतेहपुर मंडल के शक्ति केंद्रों पर सदस्यता अभियान कार्यक्रम आयोजित हुए

दमोह – भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व सदस्यता अभियान के अंतर्गत जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने फतेहपुर मंडल के घूंघट, फतेहपुर, सिंगपुर शक्ति केंद्रों पर सदस्यता अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए साथ में मंडल प्रभारी जिला उपाध्यक्ष चंद्रभान पटेल, जिला मंत्री अभियान के जिला सह प्रभारी अरविंद उपाध्याय, जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र सिंह परिहार , वरिष्ठ कार्यकर्ता करन सिंह रहे।जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व सदस्यता अभियान राष्ट्र सेवा से जुड़ने का आव्हान है, भारतीय जनता पार्टी के पंच सिद्धांत ही राष्ट्र प्रथम और राष्ट्र सेवा के लिए संकल्पित है। समाज के प्रत्येक वर्ग और अंतिम व्यक्ति तक पहुंच उन्हें जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करना यही हमारा उद्देश्य है यही बात हमें प्रत्येक व्यक्ति को समझाना है और उन्हें भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलवाना है। वैसे सदस्यता अभियान अपने लक्ष्य को पूर्ण करेगा लेकिन हमें लोगों को सदस्यता बस नहीं दिलवाना उन्हें सक्रिय भी करना है। प्रत्येक बूथ पर हमें 100 सदस्य बनाना है।  कार्यक्रम में शक्ति केंद्रों के प्रभारी, सह प्रभारी, समिति सदस्यों सहित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *