Spread the love

भाजपा द्वारा जनता को भ्रमित करने के उद्देश्य से एवं धार्मिक द्वेष फैलाने की दृष्टि से यह पूरा षड्यंत्र रचा गया
दमोह।
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मंजू वीरेंद्र राय एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रत्नचंद जैन द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता में समस्त पाषर्दगढ़ एवं जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी ने वार्ता को संबोधित करते हुए बिल्कुल स्पष्ट रूप से कहा की दमोह एक धार्मिक आस्था की नगरी है जिसमें सभी संप्रदाय के लोग निवास करते हैं एवं सनातन धर्म के लोगों की आस्था शुरू से ही गोवंश वध के विरुद्ध रही है ऐसी स्थिति में दिनांक 25 फरवरी 2025 को आयोजित परिषद की बैठक का यही उद्देश्य था की समस्त परिषद को परिषद का प्रस्ताव क्रमांक 7 पढ़कर सुनाया जाए और सभी पार्षदों की सहमति दी जाए कि स्लॉटर हाउस नहीं खुलेगा नहीं खुलेगा किंतु भाजपा के पार्षद गणों ने जानबूझकर बैठक में हो हल्ला मचाकर बैठक को निरस्त करवा दिया पुनः 27 फरवरी को आयोजित बैठक मैं भी संकल्प क्रमांक 7 को ही सभी पार्षदों की सहमति से स्लॉटरहाउस के विरोध में हस्ताक्षर करके संकल्प पत्र की प्रति हाई कोर्ट जबलपुर भेजी जानी थी किंतु भाजपा द्वारा दमोह की जनता को भ्रमित करने के उद्देश्य से एवं धार्मिक द्वेष फैलाने की दृष्टि से यह पूरा षड्यंत्र रचा गया और कलेक्टर के माध्यम से बैठक स्थगित करवा दी इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मंजू राय ने स्पष्ट रूप से पत्रकार वार्ता में कहा कि मैं और मेरी परिषद किसी भी सूरत में दमोह एवं आसपास के धार्मिक क्षेत्र में स्लॉटर हाउस खोलने की अपनी सहमति कभी नहीं दे सकती जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रत्नचंद जैन ने दमोह की जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि हम सभी सनातन धर्म के लोग ना तो कभी गोवंश वध के पक्ष में रहे हैं और ना ही स्लॉटर हाउस जैसी परमिशन को नगर पालिका के माध्यम से देने के पक्ष में है उन्होंने स्पष्ट कहा कि भाजपा और कांग्रेस के पार्षद गण एकमत होकर यदि प्रस्ताव के पक्ष में अपने हस्ताक्षर करके उसकी प्रति हाई कोर्ट को भेज देते तो निश्चित रूप से इस अनिश्चित पर पूर्ण विराम लग जाता किंतु जानबूझकर शहर के अन्य मुद्दों से ध्यान भटकने एवं कांग्रेस शासित परिषद की छवि को धूमिल करने को उद्देश्य कतिपय नेताओं द्वारा षड्यंत्र रचा गया उसकी जिला कांग्रेस कमेटी निंदा करती है और हम शहर के विकास के लिए कृत संकल्पित है अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवम राय ने इस अवसर पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि अध्यक्ष का प्रतिनिधि होने के नाते जब मैं स्पष्ट रूप से अपनी बात परिषद में रखता हूं तो तो बीजेपी के पार्षद प्रतिनिधि बोलने से रोकते हैं जबकि वे लोग प्रतिनिधि के रूप में अपनी बात रख सकते हैं यह दोहरा व्यवहार क्यों किया जा रहा है मेरा स्पष्ट रूप से कहना है की दमोह के बुद्धिजीवि जन नगर पालिका के प्रस्ताव को ध्यानपूर्वक पढ़ें एवं भाजपा द्वारा फैलाये जारहे षड्यंत्र का पर्दाफाश करें इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजा राय, महिला कांग्रेस के अध्यक्ष रजनी ठाकुर, कांग्रेस की संभागीय प्रवक्ता निधि श्रीवास्तव, पाषर्द राजा रौतेला राजू बघीरा रफीक खान अमर सिंह मिकी चंदेल हेमराज भइया रमेश राठौड़ जीशान पठान सेवा दल के बीरेन्द्र ठाकुर प्रफुल्ल श्रीवास्तव मंजीत यादव वेल त्रिवेदी अरुण मिश्रा एडवोकेट नितिन मिश्रा आदि नेताओं की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *