
देहात पुलिस ने चोरों से वाहन में उपयोग होने वाली दो बड़ी बैटरी, एक पंडुब्बी मोटर तथा अपराध में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त
अशोकनगर । देहात थाना पुलिस द्वारा वाहनों से बैटरी चोरी करने वाले बड़े चोर गिरोह को पकडऩे में सफलता हांसिल की है। रविवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बीतीे 1 मार्च को विजय सिंह कुशवाह ने सूचना दी थी कि शुक्रवार-शनिवार की रात्री में मेरा ट्रेक्टर आयशर घर के बाहर खड़ा हुआ था। सुबह उठकर देखा तो मेरे ट्रेक्टर में बैटरी नहीं थी मध्य रात्रि में कोई अज्ञात चोर मेरे ट्रेक्टर में लगी एक्साइड कंपनी की लाल रंग की बैटरी कीमती करीबन 10 हजार रूपये चोरी कर ले गये थे। मैं अपनी बैटरी की तलाश करते हुए शाम करीब साढ़े 5 बजे में अपने घर जा रहा था जैसे ही मैं महेश कुशवाह के खेरे के पास पहुंचा तो दो लडके महेश के खैरे की बागड़ के पास एक बैटरी उठाकर ल बिना नंबर वाली होण्डा साइन मोटरसाइकिल पर रख रहे थे फरियादी ने जाकर उन लोगों को देखा तो उक्त बैटरी जो फरियादी के ट्रैक्टर से चोरी हुई थी वह होना पाई गई तब फरियादी ने महेश कुशवाह को आवाज लगा कर बुलाया और और दोनों लडक़ो को पकड़ा और उन दोनों लडको से नाम पता पूछा। दोनों लडक़ों ने अपनी पहचान राज उर्फ कल्ला परिहार सहोदरी तथा हर्ष परिहार नि. पुरानी कचहरी के पास चंदेरी के नाम से होना बताई। कुछ देर बाद गांव के डालचंद अहिरवार तथा सहोदरी के जितेन्द्र यादव भी आ गये थे। फरियादी डालचंद ने बताया कि गत रात उसकी पानी की पनडुब्बी मोटर कीमती 7000 रूपये की भी चोरी हो गई है और जितेन्द्र यादव ने बताया कि उसके ट्रक का बेटरी एक्साईड कंपनी की जिसकी कीमती करीबन 15 हजार रूपये की गत रात को चोरी हो जाना बताया था। उसके बाद तीनों फरियादियों ने थाना प्रभारी देहात को उक्त सूचना दी। थाना प्रभारी देहात द्वारा उक्त सूचना से पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जैन जिला अशोकनगर को अगवत कराया जाने पर विनीत कुमार जैन द्वारा उक्त सूचना पर तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने हेतू प्रभारी थाना देहात को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिस पर थाना प्रभारी देहात रवि प्रताप सिंह चौहान द्वारा थाना देहात पर तैनात उनि अक्षय कुशवाह, सउनि देवेंद्र शर्मा, प्रआर मनोज कुमार, प्रआर राजकुमार, प्रआर नीरज रघुवंशी, प्रआर दिनेश कुशवाह, आरक्षक दिवेश बैरागी, आरक्षक पुष्पेंद्र जाट, आरक्षक राजू रघुवंशी को तत्काल मौके पर पहुंचने हेतु आदेशित किया गया। सउनि देवेंद शर्मा द्वारा उक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध मौके पर अपराध पंजीबद्ध कर मौके पर ही पूछताछ की और अपराध में चोरी माल मधुका बरामद किया तथा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल को जप्त किया। अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि घटना में उक्त दोनों के अलावा अन्य तीन साथी आरोपी भी चोरी करने आए थे, जो मौके से भाग गए थे, पुलिस द्वारा फरार तीन अन्य आरोपियों की धरपकड़ कर गिरफ्तार किया। उक्त अपराध में कुल पांच आरोपी राजपाल उर्फ हल्के पिता चंद्रभान सिंह परिहार 22 साल निवासी पुरानी बुनकर कॉलोनी के पीछे इंद्रा पार्क चंदेरी, हर्ष परिहार पिता परमाल सिंह 20 साल निवासी बादल महल के पास चंदेरी, यश कुमार उर्फ छोटू राजपूत पिता उदयभान सिंह राजपूत 22 साल निवासी सहोदरी, राज उर्फ कल्ला परिहार पिता बलदाउ परिहार 19 साल निवासी सहोदरी, शिवम राजपूत पिता भूपत सिंह राजपूत 20 साल निवासी सहोदरी को गिरफ्तार कर न्यायालय अशोकनगर पेश किया गया है।
