Spread the love

दमोह। नेता प्रतिपक्ष विजय जैन एवं भाजपा पार्षदों नगर पालिका परिषद दमोह ने कलेक्टर दमोह एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारीको दिया जिसमें स्लॉटर हाउस के अभीमत को माननीय उच्च न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए परिषद की बैठक का आयोजन किया जावे बता दे कि माननीय उच्च न्यायालय ने इस संदर्भ में परिषद से एक अभिमत दमोह नगर पालिका परिषद से मांगा गया था जिसको लेकर ही नेता प्रतिपक्ष ने परिषद बुलाने की मांग की है। इसको लेकर उन्होंने कहा है कि 4 दिसंबर 2024 को हुई सुनवाई के बाद मान. हाईकोर्ट ने नगर पालिका से अभिमत मांगा था लेकिन नगरपालिका अध्यक्ष एवं मुख्य नगर पालिका की उदासीनता के चलते इस पर कोई कार्यवाही नहीं की गई थी उन्होंने कहा कि दमोह जिले की धरती पवित्र तीर्थ क्षेत्र श्री जागेश्वर नाथ एवं कुंडलपुर के बड़े बाबा की है इस पावन भूमि पर किसी भी परिस्थिति में स्लाटर हाउस पशु कत्ल खाना खुलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *