Spread the love

गुना । महाविद्यालय में प्रवेश शुल्क में बस शुल्क अन्य मदों में की गई 630 रुपए की 30 वृद्धि के खिलाफ छात्र समुदाय आंदोलनरत है जिसके क्रम में आज छात्र संगठन डीएसओ के तत्वाधान में गुना शहर के सदर बाजार में आम दुकानदारों, राहगीरों व अभिभावकों से हस्ताक्षर कराकर छात्र आंदोलन तेज करने के लिए समर्थन जुटाया गया। गुना कॉलेज इकाई अध्यक्ष देवेंद्र सैन ने बताया की छात्रों विगत समय से गुना कॉलेज में हुई 630 रुपए की अतिरिक्त फीस वृद्धि वापस किए जाने की मांग पर आंदोलनरत है। आज हस्ताक्षर अभियान से पहले हमने कॉलेज प्राचार्य, जिला कलेक्टर, क्रांतिवीर तात्याटोपे यूनिवर्सिटी के कुलगुरु को ज्ञापन सोपा है। लेकिन फीस वृद्धि वापस लेने संबंधी कोई प्रतिक्रिया कॉलेज प्रशासन के द्वारा नजर नहीं आ रही है । शनिवार को छात्रों को सडक़ों पर उतरकर जन समर्थन इक_ा करना पड़ रहा है।
डीएसओ के अनुसार गुना महाविद्यालय में नियमित छात्रों की संख्या 17000 है। जबकि महाविद्यालय ने एक निजी बस को ठेके पर ले रखा है। एक बस के द्वारा 17000 छात्रों को एक निश्चित समय मे केसे यात्रा कराना सम्भव नहीं है लेकिन कॉलेज प्रशासन के द्वारा उन्हीं 17000 छात्रों से 360 रुपये प्रति छात्र के हिसाब से बस का बसूल कर रहा है। यह सरेआम भ्रष्टाचार कॉलेज प्रशासन कर रहा है। इसके साथ ही खेल मद व अन्य मदों को मिलाकर 630 की फीस वृद्धि की गई है। हमारा साफ सवाल है की सरकार के चाहे बस की सुविधा हो ,चाहे खेल की सुविधा हो या कोई भी अन्य सुविधा हो जो छात्रों को दी जा रही है क्या वह सरकार की तरफ से दी जाने वाली सुविधा है या उसे सुविधा के बदले छात्रों से फीस वसूल की जाएगी ? अगर छात्रों से सुविधा देकर छात्रों से ही फीस वसूली करना सरकार का सिद्धांत बन गया है तो फिर सरकार की जिम्मेदारी ही क्या बची है? शनिवार को सदर बाजार में दुकानदारों, राहगीरों ने हस्ताक्षर कर अपार समर्थन छात्र आंदोलन को दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *