Spread the love

जबलपुर। विगत दिवस फेडरेशन का राष्ट्रीय अधिवेशन, पुष्पगिरी में संपन्न हुआ, जिसमें अध्यक्ष मुल्कराज अंजली बादशाह के नेतृत्व में जबलपुर मेन ग्रुप के लगभग 50 सदस्यों की टीम ने पुष्पगिरी, उज्जैन में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में अपनी जोरदार सहभागिता की और बैनर प्रेजेंटेशन में राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान हासिल किया।
जबलपुर मेन ग्रुप को फेडरेशन ने अनेक प्रशस्तियों से नवाजा। जिसमें से कुछ इस प्रकार से हैं।
350 से अधिक अंतरराष्ट्रीय ग्रुपों में
सर्वश्रेष्ठ ग्रुप,श्रेष्ठ बैनर प्रेजेंटेशन, श्रेष्ठ स्क्रैपबुक, सर्वश्रेष्ठ मानव सेवा गतिविधि, स्वास्थ्य सेवा गतिविधि, राष्ट्रीय अधिवेशन प्रायोजक ग्रुप, नवीन ग्रुप गठन कर्ता, विदेश यात्रा, खेल, दान, पर्यावरण गतिविधि, धार्मिक गतिविधि, ग्रुप के श्री प्रदीप-ममता जी को लगातार दूसरी बार सर्वश्रेष्ठ रीजन अध्यक्ष, ग्रुप के श्री विनय-अनीता जी को सर्वश्रेष्ठ अध्यक्षीय अवार्ड, स्वर सुधा कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका हेतु अवार्ड तथा मंच संचालन हेतु अवार्ड, ग्रुप के श्री प्रशांत-प्रियांशी जी को सर्वश्रेष्ठ अध्यक्षीय अवार्ड एवं ध्वजारोहण कर्ता अवार्ड, ग्रुप के श्री विकास-शिखा जी को ध्वजारोहण कर्ता अवार्ड, ग्रुप की श्रीमती सारिका-संजय सिंघई जी को स्वर सुधा मंच से श्रेष्ठ सुरों में भक्ति करके समां बांधने हेतु विशेष अवार्ड दिए गए।
ग्रुप सचिव सचिन कीर्ति जैन ने बताया कि इस महाआयोजन में संस्थापक अध्यक्ष आजाद सीमा, कोषाध्यक्ष प्रदीप, गोपाल अर्चना, देवेश, अजय, मयंक, संदीप आरती, सुदीप, आभा, नीरज, प्रशांत, अंजुल स्वाति, मनोज अनीता, संजय, राकेश गजल आदि ने अपना सक्रिय योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *