भीख मांगने के बयान पर सियासत गरमाई
जबलपुर। निगर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने यहां कहा, भाजपा सरकाद में मंत्री प्रहलाद पटेल ने अपने भाषण में कहा था कि ‘लोग सरकार से भीख मांगने के आदि हो गए हैं, ऐसे किसी शहीद का नाम जानते हो जिसने किसी से भीख मांगी हो? ’इस बयान पर कांग्रेस उनसे पूछती है कि शहीद के परिजन अपना अधिकार कागज पर आवेदन देकर मांगते हैं तो क्या वे भिखारी है? क्या यह देश के शहीदों और उनके परिजनों का अपमान नहीं है?
श्री शर्मा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान, युवा, गरीब और महिला इस देश में चार जातियां बताई। मंत्री पटेल ने अपनी सफाई में कहा था कि बात उन्होंने स्वजातीय से कही थी, तो इनमें से कौन भिखारी है, यह मंत्री को बताना चाहिए। वहीं कांग्रेस ने यह आशंका भी व्यक्त की भोपाल में भीख मांगना और भीख देना दोनों अपराध हैं, तो आवेदन देने वाली जनता के खिलाफ एफआईदर्ज करने का षडयंत्र तो सरकार नहीं रच रही है।
क्रमबध्द आंदोलन का आगाज…………….
ग्रामीण अध्यक्ष नीलेश जैन ने कहा, वरिष्ठ मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा जनता की सरकार से की जाने वाली मांगों को भीख बताया एक निंदनीय बयान है. जो भाजपा की जन समस्याओं और जनता के प्रति सोच सोच को दर्शाता है. उन्होंने बताया 06 मार्च को ब्लॉक स्तर पर मंत्री प्रहलाद पटेल का पुता दहन किया जाएगा. 08 मार्च को कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा. 10 मार्च को किसान कांग्रेस द्वारा प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन भोपाल में किया जाएगा. 11 से 15 मार्च तक कांग्रेस के सभी मोर्चा, संगठन, विभाग संबंधित विभागीय मंत्री को ज्ञापन सौंपेंगे. पत्रकारों को संबोधित करते हुये ग्रामीण अध्यक्ष नीलेश जैन ने कहा कांग्रेस जनता के सम्मान में तब तक आंदोलन चलाएगी जब तक मंत्री प्रहलाद पटेल मॉफी नहीं मांग लेते.
इस अवसर पर कांग्रेस नेता दिनेश यादव, पूर्व विधायक संजय यादव, सहित अन्य कांग्रेस जन मौजूद रहे|

