
दमोह – जिला भाजपा कार्यालय में नगर पालिका दमोह के पार्षद दल की बैठक जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे की उपस्थिति में आयोजित की गई जिसमें आजीवन सहयोग निधि के संबंध में चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा कि आजीवन सहयोग निधि कार्यक्रम का कार्य सतत जारी है इसी संबंध में आज की यह बैठक आयोजित की गई है, जो लक्ष्य संगठन द्वारा निर्धारित किया गया है उसे हम सभी को मिलकर पूर्ण करना है। बैठक में आजीवन सहयोग निधि जिला प्रभारी संजय सेन, जिला उपाध्यक्ष आजीवन सहयोग निधि विधानसभा प्रभारी रमन खत्री, अमित बजाज, महामंत्री गोपाल पटेल, मीडिया प्रभारी एवं आजीवन सहयोग निधि सह प्रभारी राघवेंद्र सिंह परिहार, दीनदयाल मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र चौरसिया, दमयन्ती मंडल अध्यक्ष रमाकांत वाजपेई, नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष विजय जैन, कविता राय, हिना परोचे विक्रांत गुप्ता, गोपाल ठाकुर, गणेश जाटव, नितिन चौरसिया, मनीष शर्मा, यशपाल राजपूत, विवेक सेन, धीरज घारू, सतीश जैन, अमित त्यागी, मोनू राजपूत, टोनी राय, पवन चंदेल, संजय कुशवाहा की उपस्थिति रही।
