Spread the love

दमोह । पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने दमोह जिले के 08 प्रकरण में फरार आरोपी पर 13 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया है।पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी ने प्रकरणों की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये जिले के थाना दमोह देहात के अपराध क्रमांक 816/2024 धारा 305(ए), बीएनएस, इजाफा धारा 331(4), 3(5) बीएनएस के तहत फरार आरोपी रितिक पिता नीरज सासी सिसोदिया निवासी कडिया थाना बोडा जिला राजगढ़ एवं थाना नोहटा के अपराध क्रमांक 663/2024 धारा 137(2), 87, 64(1), 64(2)एम,  3(5)बीएनएस, 3(1)डब्लू (II), 3(2) व्ही एसी/एसटी एक्ट के तहत फरार आरोपी गनेश पिता तखत यादव निवासी गणेश मंदिर के पास नोहटा, थाना नोहटा पर ढाई-ढाई हजार रूपये का इनाम घोषित किया है।

            इसी प्रकार थाना दमोह देहात के अपराध क्रमांक 840/24 धारा 305,331 (4) बीएनएस के तहत याशु पिता कमलेश्वर ईसाई उम्र 19 साल एवं राज पिता भगुन्ती रजक उम्र 33 साल निवासी किशन तलैया दमोह तथा थाना पथरिया के अपराध क्रमांक 96/2024 धारा 363 ता.हि.  एवं थाना कोतवाली दमोह के अपराध क्रमांक 870/2024 धारा 137 (2) बीएनएस के तहत फरार अज्ञात आरोपियों पर डेढ़-डेढ़ हजार रूपये का इनाम घोषित किया है। इसी प्रकार थाना दमोह देहात के अपराध क्रमांक 24/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत फरार आरोपी अभिषेक गुप्ता निवासी पथरिया जिला दमोह एवं थाना तेजगढ़ के अपराध क्रमांक 25/2025 धारा 137 (2) बीएनएस के तहत संदेही आरोपी तखत सींग लोधी निवासी माड़न खेड़ा थाना तेजगढ़ जिला दमोह पर एक-एक हजार रूपये का इनाम घोषित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *