
खरगोन । जिले में महंगा नशा ब्राउन शुगर तेजी से पैर पसार रहा है। ज्यादातर मामले बड़वाह में सामने आ रहे है, यहां लगातार प्रतिबंधित ब्राउन शुगर की हो रही तस्करी पर निगरानी रखते हुए कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार नवीन निर्माणाधीन हाईवे ग्राम कटघड़ा तरफ से आकर हाईवे पर अवैध रूप से ब्राउन शुगर बेचने की की फिराक में बाईक पर घुम रहे तीन युवको को गिरफ्तार किया गया है, इनके कब्जे से 6 ग्राम 87 मिलीग्राम ब्राउन शुगर जिसकी बाजारु कीमत करीब 70 हजार रुपए है जब्त की गई है।
पुलिस गिरफ्त में आए युवक बुलेट क्रमांक एमपी 10 झेडसी 1889 पर सवार थे। इनमें सद्दाम निवासी ट्रेंचीग ग्राउण्ड सनावद, आकाश निवासी चांदनीपुरा सनावद एवं सुलभ निवासी मोरी हास्पिटल के पास सनावद के निवासी शामिल है। तीनों की तलाशी लेने पर 6.87 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर बरामद करने के साथ ही बुलेट जब्त की गई है। तीनों आरोपियों का पुलिस रिमान्ड लिया जाकर सप्लायर के बारे में पूछताछ की जाएगी। सद्दाम और आकाश के खिलाफ पूर्व में भी सनावद ओर बड़वाह थाने पर अलग- अलग धाराओं में प्रकरण दर्ज है।
